प्रदर्शन कर रहे किसानों को धमाकाया जा रहा है, हम उनके साथ खड़े हैं: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा को लेकर कई किसान नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज होने और गाजीपुर बॉर्डर पर गतिरोध की पृष्ठभूमि में बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि किसानों को तोड़ने और धमकाने की कोशिश की जा रही है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अब एक पक्ष चुनने का समय है और वह किसानों एवं उनके शांतिपूर्ण आंदोलन के साथ खड़े हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ एक साइड चुनने का समय है। मेरा फ़ैसला साफ़ है। मैं लोकतंत्र के साथ हूं, मैं किसानों और उनके शांतिपूर्ण आंदोलन के साथ हूं।’’

इसे भी पढ़ें: रालोद प्रमुख अजीत सिंह ने की टिकैत बंधुओं से बातचीत, बीकेयू का समर्थन किया

गणतंत्र दिवस पर किसानों के एक समूह द्वारा लाल किले पर धार्मिक ध्वज लगाने का उल्लेख करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘‘ ये जो घटना हुई, उसकी हम निंदा करते हैं।लेकिन इसमें सरकार की नाकामी है। क्या उसके पास कोई खुफिया जानकारी नहीं थी? उसने क्या कदम उठाए?’’ गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर शहर में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के संबंध में दर्ज प्राथमिकी में नामजद किसान नेताओं के विरुद्ध बृहस्पतिवार को ‘लुक आउट’ नोटिस जारी किया। इसके साथ ही अपनी जांच तेज करते हुए पुलिस ने लाल किले पर हुई हिंसा के संबंध में राजद्रोह का मामला भी दर्ज किया है। पुलिस ने किसान नेताओं को तीन दिनों का समय देते हुए यह बताने को कहा है कि क्यों नहीं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए क्योंकि उन्होंने परेड के लिए तय शर्तों का पालन नहीं किया।

प्रमुख खबरें

इस मुस्लिम दोस्त ने भारत को दिया बड़ा धोखा, चीन के साथ बढ़ा रहा अपनी नजदीकियां

NC में बगावत? Farooq Abdullah ने Ruhullah Mehdi को दी खुली चुनौती, कहा - इस्तीफ़ा दो, नया जनादेश लो!

Russia के सबसे अजीब इलाके को बचाएगा भारत, पुतिन-जयशंकर की मुलाकात पर बड़ा खुलासा!

Milad un Nabi 2026: मस्जिदों से जुलूस तक, जानें 26 अगस्त को क्या-क्या होगा?