रालोद प्रमुख अजीत सिंह ने की टिकैत बंधुओं से बातचीत, बीकेयू का समर्थन किया

Ajit Singh

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख अजीत सिंह ने भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) को समर्थन का ऐलान किया है। बीकेयू के सदस्यकेंद्र के नये कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर धरने पर बैठे हैं।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख अजीत सिंह ने भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) को समर्थन का ऐलान किया है। बीकेयू के सदस्यकेंद्र के नये कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर धरने पर बैठे हैं। रालोद उपाध्यक्ष और अजीत सिंह के बेटे जयंत चौधरी ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बीकेयू अध्यक्ष नरेश टिकैत एवं प्रवक्ता राकेश टिकैत से बातचीत की है। रालोद उपाध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘‘ चिंता मत कीजिए, किसान के लिए यह जीवन-मरण का प्रश्न है। सबको एक होना है, साथ रहना है - यह संदेश दिया है चौधरी साहब ने।’’

इसे भी पढ़ें: कम से कम खर्च में घूमने के लिए अपनाएं यह टिप्स, जेब पर नहीं पड़ेगा जोर

महान कृषक नेता महेंद्र सिंह टिकैत के दोनों बेटे राकेश और नरेश बीकेयू की अगुवाई कर रहे हैं जिसके सदस्य केंद्र के विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए पिछले दो महीने से यूपी गेट (गाजीपुर बार्डर) पर डेरा डाले हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- गणतंत्र दिवस पर तिरंगे का अपमान बहुत दुर्भाग्यपूर्ण

केंद्र सरकार पिछले साल सितंबर में ये कृषि कानून लेकर आयी थी। उत्तर प्रदेशविधानसभा के विगत चुनाव में रालोद का राज्य में एक तरह से सफाया हो गया था।रालोद की स्थापना अजीत सिंह ने की है। अजीत सिंह पूर्व प्रधानमंत्री एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान नेता चौधरी चरण सिंह के बेटे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़