फिल्म समीक्षक कमाल आर खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, विवादित ट्वीट के चलते हुई कार्रवाई

By रेनू तिवारी | Aug 30, 2022

फिल्म समीक्षक और एक्टर कमाल आर खान के ट्वीट के बाद उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बॉलीवुड पर किए गये अपने कमेंट की वजह केआके मुश्किल में फंस गये हैं। केआरके के नाम से लोकप्रिय अभिनेता-आलोचक को मलाड पुलिस ने 2020 में उनके द्वारा किए गए एक विवादास्पद ट्वीट के बाद गिरफ्तार किया था। केआरके को हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। कमाल आर खान के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

कमाल आर खान अपने विवादित ट्वीट्स के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता को 2020 में उनके द्वारा पोस्ट किए गए एक ट्वीट के बाद गिरफ्तार किया गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, केआरके के खिलाफ 2020 में मामला दर्ज किया गया था। मुंबई पुलिस आज 30 अगस्त को उन्हें अदालत में पेश करेगी।

केआरके की गिरफ्तारी के बारे में एएनआई के एक ट्वीट को पढ़ा जा सकता है, "कमल राशिद खान को मलाड पुलिस ने 2020 में उनके विवादास्पद ट्वीट पर गिरफ्तार किया। उन्हें मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद गिरफ्तार किया गया था। उन्हें आज बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा: मुंबई पुलिस"

प्रमुख खबरें

EC मार्च पर Kiren Rijiju का Rahul Gandhi पर हमला, कहा- यह ड्रामा कब तक चलेगा?

आसमान से दुश्मन पर नजर रखेगी ये तीसरी आंख, DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर किया HAPS का सफल ट्रायल

Cabinet ने दी 10,000 करोड़ रुपये के SME Growth Fund को मंजूरी

West Bengal Bypolls: नंदीग्राम और रेजीनगर में दोपहर तीन बजे तक 70 फीसदी वोटिंग दर्ज