वित्त मंत्री ने SBI को कहा बेरहम और अयोग्य, बैंक अधिकारी संघ हुआ नाराज

By अभिनय आकाश | Mar 16, 2020

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक ऑडियो क्लिप इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो कथित रूप से स्टेट बैंक के चेयरमैन को फटकार लगाते हुए सुनाई पड़ रही हैं। ऑडियो क्लिप में निर्मला सीतारमण एसबीआई को हार्टलेस और अयोग्य कहते हुए सुनाई पड़ती हैं। 

बता दें कि ये वाकया इस वक्त का है जब फरवरी में वित्त मंत्री एसबीआई के वित्तीय समावेशन आउटरीच प्रोग्राम में शामिल होने गोवाहाटी पहुंची थीं। कार्यक्रम में एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार और दूसरे बैंको के चीफ भी मौजूद थे। ये ऑडियो क्लिप उसी क्रम के दौरान का बताया जा रहा है। क्लिप में निर्मला सीतारमण गोवाहाटी के चाय बागान के कामगारों को कर्ज मिलने में हो रही दिक्कतों की वजह से बैंक से नाराज हो गईं।

इसे भी पढ़ें: अगर आप भी हैं SBI बैंक के कस्टमर्स, तो जान लें बैंक में होने जा रहे हैं ये 2 बड़े बदलाव

उन्होंने कहा कि मुझे ये मत बताइए कि आप सबसे बड़े बैंक हैं, आप बेरहम बैंक हैं। निर्मला सीतरमण आगे पूछती हैं कि कैसे जल्द से जल्द खातों को फंक्शनल बनाया जा सकता है। क्लिप वायरल होने के बाद बैंक अधिकारियों के संगठन एआईबीओसी  ने एसबीआई के चेयरमैन को खरी खोटी सुनाये जाने की कड़ी निंदा की है। संगठन ने कहा, इसकी कड़ी निंदा की जाती है। बता दें कि एआईबीओसी बैंक अधिकारियों का सबसे बड़ा संगठन है और इसकी सदस्य संख्या करीब तीन लाख 20 हजार की है।

राजनीति, ट्रैफिक, अपराध और राजधानी की ताज़ा अपडेट्स के लिए पढ़ें Delhi Latest News in Hindi Today केवल प्रभासाक्षी पर।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport परिसर में जलभराव पर प्रबंधन की सफाई, 30 मिनट में स्थिति सामान्य

Mumbai के Vile Parle की शांता भवन इमारत में आग से 2 की मौत, 6 लोग झुलसे

Hariyali Amavasya 2026: सावन की अमावस्या पर बन रहे विशेष संयोग, जानें Puja Vidhi और दान का महत्व

Rahul Gandhi ने PM Modi पर लगाया देश के हित बेचने का आरोप, Adani केस का दिया हवाला