हिंदू वाहिनी के नेता होटल में पाए गए मृत, कांग्रेस ने बोम्मई सरकार को घेरा, कहा- मंत्री ईश्वरप्पा को किया जाए गिरफ्तार

By अनुराग गुप्ता | Apr 12, 2022

बेंगलुरू। कर्नाटक के उडुपी में हिंदू वाहिनी के नेशनल सेक्रेटरी और ठेकेदार संतोष पाटिल होटल के एक कमरे में मृत पाए गए। इस संबंध में कांग्रेस ने प्रदेश की बसवराज बोम्मई सरकार पर निशाना साधते हुए मंत्री केएस ईश्वरप्पा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि संतोष पाटिल उडुपी के एक होटल के कमरे में मृत पाए गए। जिसके तत्काल बाद पुलिस जांच में जुट गई। 

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बताया कि हमने उडुपी के एक ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत के बारे में सुना। हर कोई जानता है कि यह एक हत्या है। इसी के साथ ही डीके शिवकुमार ने केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज करने और गिरफ्तार किए जाने की मांग की।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केएस ईश्वरप्पा को कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की। सिद्धारमैया ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में बसवराज बोम्मई अपने मंत्री केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहे हैं जिन्हें कैबिनेट से बर्खास्त किया जाना चाहिए... संतोष पाटिल की मौत के लिए केएस ईश्वरप्पा जिम्मेदार हैं...उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए...पूरा राज्य जानता है कि केएस ईश्वरप्पा एक भ्रष्ट व्यक्ति हैं।

इसी बीच कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद भाजपा कार्यकर्ता संतोष पाटिल को नहीं बख्शा गया... मुझे बताया गया है कि उन्होंने सुसाइड नोट में मंत्री का नाम लिया है। केएस ईश्वरप्पा को बिना किसी देरी के गिरफ्तार किया जाना चाहिए और अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: हिजाब, हलाल मीट के बाद उपजा एक और विवाद, दिलीप घोष बोले- मुस्लिम देशों में भी माइक पर नहीं दी जाती अज़ान 

संतोष पाटिल ने दोस्तों को भेजा था मैसेज !

अंग्रेजी समाचार वेबसाइट 'द हिंदू' की रिपोर्ट के मुताबिक, संतोष पाटिल कुछ वक्त पहले लापता हो गए थे। जिसके बाद बेलगावी पुलिस ने संतोष पाटिल की तलाश शुरू की थी। उस वक्त उनके दोस्तों को एक मैसेज रिसीव हुआ था जिसमें उन्होंने अपने जीवन को समाप्त करने की बात कही थी। 11 अप्रैल को अपने दोस्तों को भेजे मैसेज में संतोष पाटिल ने कहा था कि ईश्वरप्पा उनकी मौत के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं और मंत्री को दंडित किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार