पुणे में एक बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2022

महाराष्ट्र के पुणे शहर में मंगलवार को राज्य परिवहन की एक बस में आग लग गई। इस दौरान बस में सवार 42 यात्री बाल-बाल बच गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकल के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना यरवदा इलाके के शास्त्री चौक पर सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। घटना के समय बस यवतमाल से पुणे की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि बस चालक और परिचालक ने वाहन से धुंआ उठता देखा, जिसके बाद सभी यात्रियों को तत्काल बस से नीचे उतार दिया गया।

इसे भी पढ़ें: नवंबर के महीने में छाएगा कोहरा, मौसम विभाग ने इन जगहों के लिए जारी की चेतावनी

अधिकारी ने बताया कि यात्रियों के नीचे उतरने के बाद पूरी बस में आग लग गई। उन्होंने कहा, आग लगने की घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने के सटीक कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

प्रमुख खबरें

Palghar जिले में हत्या के आरोपी पति-पत्नी 16 साल बाद Madhya Pradesh से गिरफ्तार

लंबे और घने बालों के लिए चमत्कार है कम नहीं यह नुस्खा! हेयर्स में अप्लाई करें नारियल तेल और प्याज का रस, पाएं मजबूत बाल

United States: ट्रंप ने ग्रीन कार्ड लॉटरी कार्यक्रम को स्थगित किया

Pete Davidson अब बन गए हैं डैडी कूल, Elsie Hewitt के साथ किया अपनी नन्ही परी का स्वागत