आंध्र प्रदेश के तिरुपति में ट्रेन के खाली डिब्बे में आग लगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2025

आंध्र प्रेदश के तिरुपति रेलवे स्टेशन पर रखरखाव के लिए खड़ी एक ट्रेन के एक खाली डिब्बे में आग लग गई, जिसे तुरंत बुझा दिया गया। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आग अपराह्न करीब दो बजे लगी और इसमें किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।

उन्होंने कहा कि जांच के बाद आग के कारणों का पता लग पाएगा। इस बीच, दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) जोन की एक विज्ञप्ति में ट्रेन की पहचान हिसार-तिरुपति स्पेशल (ट्रेन संख्या 04717) के रूप में की गई है।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘ट्रेन संख्या 04717 हिसार-तिरुपति स्पेशल ट्रेन में एक घटना की सूचना मिली है। खाली ट्रेन को स्टेबलिंग यार्ड में ले जाते समय शंटिंग प्रक्रिया के दौरान सामान्य श्रेणी के एक डिब्बे में आग लग गई, जिसे तुरंत बाकी डिब्बों से अलग कर दिया गया और आग बुझा दी गई।’’

रेलवे जोन ने कहा कि दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाने के लिए आवश्यक कदम उठाए और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। रेलवे जोन ने कहा कि घटना के कारण तिरुपति रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही में कोई व्यवधान नहीं हुआ।

प्रमुख खबरें

US-Israel Relations | टूटने की कगार पर ऐतिहासिक दोस्ती, ईरान शांति समझौते ने अमेरिका और इज़राइल के बीच पैदा की गहरी दरार

Delhi Mangolpuri Market Fire | दिल्ली के मंगोलपुरी में भीषण आग! फर्नीचर बाजार की 6 दुकानें और टेम्पो जलकर खाक

Nightclub बवाल के बाद Ben Stokes का Comeback, Durham टीम से मैदान पर करेंगे वापसी

क्रिकेट मैदान पर बवाल: Vaibhav Suryavanshi मामले में BCCI का No Action, फैसला रेफरी लेंगे