By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2024
अंबाला। जिले में एक इथेनॉल फैक्टरी के बॉयलर में बृहस्पतिवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। अंबाला कैंट दमकल स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए अंबाला कैंट, अंबाला शहर, नारायणगढ़ और पंचकुला के बरवाला से 10 से अधिक दमकल गाड़ियों को बुलाया गया था। यह फैक्टरी जिले में नारायणगढ़ के पास जटबर गांव में स्थित है।