सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यासमीन कराचीवाला से जानें अधिक उम्र में कैसे करें अपर बॉडी वर्कआउट

By मिताली जैन | Jun 14, 2021

जब व्यक्ति की उम्र बढ़ने लगती हैं तो स्वस्थ रहने के लिए उसे अपना अधिक ख्याल रखना पड़ता है। अमूमन इस उम्र तक आते−आते अधिकतर लोग शारीरिक कमजोरी के कारण व्यायाम करने से कतराते हैं। हालांकि, अगर अधिक उम्र में भी सही तरह से वर्कआउट किया जाए तो इससे आपको फिजिकली और मेंटली फिट रहने में मदद मिलती है। सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यासमीन कराचीवाला ने भी अपने इंस्टा अकांउट पर वीडियो शेयर करके बताया है कि एल्डर पर्सन किस तरह अपर बॉडी वर्कआउट कर सकते हैं। जानिए इस बारे में−

 

एक्सटर्नल रोटेशन (दस−पन्द्रह रेप्स)

फिटनेस ट्रेनर यासमीन बताती हैं कि यह एक्सरसाइज आपके शोल्डर्स के लिए बेहद अच्छी है और इसे कुर्सी  पर बैठकर भी आसानी से किया जाता है। इसके लिए आप पहले एक एक्सरसाइज बैंड को अपने दोनों हाथों में लें और फिर हाथों को मोड़ते हुए सामने की ओर लाएं। ध्यान रखें कि आपके हाथ बहुत उपर या नीचे ना हो। अब आप बैंड को स्टेच करते हुए हाथों को बाहर की ओर ले जाएं। इसके बाद वापिस सामान्य अवस्था में लौट आएं। इस तरह आप इस एक्सरसाइज को क्षमतानुसार दोहरा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना काल में खान-पान पर इस तरह दें विशेष ध्यान, करें यह एक्साइज

ट्राइसेप्स एक्सटेंशन (दस−पन्द्रह बार दोनों साइड से)

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप एक्सरसाइज बैंड को अपने हाथों में लेकर उसे सामने की ओर ले जाएं। अब दोनों हाथों को कानों से सटाते हुए उपर ले जाएं। अब एक हाथ को नीचे ले जाएं और नीचे ही रखें। वहीं दूसरे हाथ को कोहनी से मोड़ते हुए ऊपर−नीचे करें। यही प्रक्रिया दूसरे हाथ से भी दोहराएं। यह एक्सरसाइज ऑर्म्स के लिए बेहद लाभदायक है।


शोल्डर सर्कल और रिवर्स (पन्द्रह रेप्स बार दोनों साइड से)

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको एक्सरसाइज बैंड की कोई आवश्यकता नहीं है। आप सबसे पहले अपने हाथों को ओपन करें और इसे सामने की जगह साइड में बिल्कुल सीधा रखें। इस दौरान मुट्ठी बंद रखें। अब आप दोनों हाथों को क्लॉक वाइज रोटेट करें। इसके बाद हाथों को एंटी−क्लॉक वाइज रोटेट करें।


रिवर्स ग्रिप बाइसेप्स कर्ल्स (दस−पन्द्रह रेप्स)

इस एक्सरसाइज के लिए आपको दो पानी की बोतल की जरूरत होगी। ध्यान रखें कि दोनों बोतल एक समान हों और उनका वजन भी समान हों। यह आपके लिए डम्बल की तरह काम करेंगे। अब आप दोनों हाथों में इन बोतल को पकड़ें। इसके बाद आप दोनों कोहनी को मोड़ते हुए हाथों को थोड़ा ऊपर लाएं। इसके बाद वापिस नीचे लेकर जाएं।

इसे भी पढ़ें: अगर भोजन करने के बाद नजर आए यह लक्षण तो हो सकता फूड पॉइजनिंग!

रेंज ऑफ मोशन (आठ−दस रेप्स)

इस एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले एक्सरसाइज बैंड को हाथों में लें और हाथों को थोड़ा फैलाएं। अब आप अपने हाथों को उपर से लेते हुए पीछे ले जाएं। जब आप हाथों को पीछे ले जाएं तो उन्हें थोड़ा और फैलाने की कोशिश करें। इस तरह आप रेंज ऑफ मोशन एक्सरसाइज करते हुए अपने हाथों की मदद से आधा सर्कल बनाते हैं।


मिताली जैन


(साभारः सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यासमीन कराचीवाला इंस्टा अकांउट)

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने ठक-ठक गिरोह की चोरी का मामला सुलझाया, 35 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए

‘Air India Express’ के पायलट ने दिल्ली हवाई अड्डे पर एक यात्री पर हमला किया; निलंबित

Nagpur: औद्योगिक इकाई में पानी की टंकी गिरने से छह लोगों की मौत, नौ घायल

बाल तस्करी और देह व्यापार की सच्चाई ‘बेहद चिंताजनक’ : Supreme Court