लाउडस्पीकर विवाद: पांच मस्जिदों ने लोगों से ईद पर डीजे नहीं बजाने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2022

पुणे। धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर चल रहे विवाद के बीच पुणे में पांच मस्जिदों की इंतेजामिया समिति और समुदाय के कुछ अन्य वरिष्ठ लोगों ने ईद के दौरान डीजे नहीं बजाने का और इसके लिए एकत्रित की गई राशि का इस्तेमाल गरीबों और जरूरतमंदों के बीच करने का निर्णय लिया है। इन लोगों ने समुदाय के युवाओं से दो मई को ईद के पर्व पर तेज आवाज में डीजे नहीं बजाने को कहा है।

इसे भी पढ़ें: किशोरी को किडनैप कर खेत में किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

मस्जिदों में लाउडस्पीकर लगाने को लेकर विवाद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इलाके की सभी पांचों मस्जिदों में ध्वनि प्रदूषण के संबंध में उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देश का पालन हो रहा है और अजान के वक्त आवाज हमेशा कम रखी जाती है। इसी कोर समिति के सदस्य एवं उर्दू के शिक्षक यूनुस सलीम शेखकहते हैं कि इस प्रकार की समिति का गठन सामाजिक मसलों से निपटने की दिशा में अच्छा कदम है। स्थानीय निवासी और पूर्व पार्षद युसूफ शेख ने कहा कि ईद के जश्न के दौरान डीजे नहीं बजाने के फैसले को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और उन्हें उम्मीद है कि शहर के अन्य हिस्सों में भी ऐसा ही किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान