कोरोना संक्रमितों के घर पर लगेगा फ्लेक्स बोर्ड

By दिनेश शुक्ल | Apr 21, 2021

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए एक फ्लेक्स लगाया जाएगा जिसके आधार पर नगरीय निकायों के कर्मचारी किट लेकर पहुंचेंगे। स्थानीय लोगों को भी फ्लेक्स से संक्रमित होने की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। जिला कलेक्टर के माध्यम से सुविधानुसार फ्लेक्स बोर्ड लगाने की व्यवस्था की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर जैसानी ने जिले में बताया कि कुल सक्रिय कोविड-19 मरीजों की संख्या के 60 फीसदी के मान से किट तैयार करवाए जाएंगे। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के पास स्वमं निगरानी हेतु एक डिजिटल थर्मामीटर पल्सोक्सी मीटर की व्यवस्था की जाएगी। 

 

इसे भी पढ़ें: एक तरफा प्रेम प्रसंग का मामला, युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवती को मारा चाकू

संक्रमितो की संख्या में तेजी से इजाफा होने और अस्पतालों में भौतिक संसाधनों की कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिनकी हालत गंभीर रहेगी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार किया जाएगा, सामान्य रूप से संक्रमितो को होम आइसोलेटेड करके घर पर ही दवाएं उपलब्ध करवा कर उनकी देखरेख की जाएगी। जिले में सभी नगरीय निकायों में मैदानी अमला सक्रिय हो गया हैं। स्वास्थ्य आयुक्त सह सचिव लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग मध्य प्रदेश के आदेश के परिपालन में जिला कलेक्टर संजय गुप्ता ने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय मुख्य नगरपालिका अधिकारी आदि को जिम्मेदारी जवाबदारी सौंप दी है। 

 

इसे भी पढ़ें: उज्जैन पुलिस प्रशिक्षण शाला में बन रहा कोविड सेंटर, स्वयंसेवी संगठनों की पहल

कोरोना संक्रमितों की लिस्ट प्रत्येक दिन प्रातः 7 बजे नोडल अधिकारी के मोबाइल फोन पर लिस्ट पहुंचेगी और उस लिस्ट के आधार पर मेडिसिन किट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उधर अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी होम आइसोलेटेड मरीजों को किट समय पर उपलब्ध हो जाए। इसकी निगरानी मुख्यमंत्री स्वयं करेंगे। सार्थक ऐप के माध्यम से इस कार्य की निगरानी की जाएगी, मोबाइल से जानकारी लेकर मेडिसिन किट कब पहुंची उसका पता लगाया जाएगा। निगरानी के लिए प्रदेश स्तरीय टीम का गठन किया गया है, जो रोजाना फोन लगाकर किट वितरण की निगरानी करेंगे।

प्रमुख खबरें

घरों से इस्लामिक झंडे खींच रहा नेपाल, क्या बोले मुसलमान?

Commonwealth Games 2026: India का Sports में जलवा! Boxing में 2 Gold, Triple Jump में 2 Medals भारत के नाम

PM Modi के खिलाफ अपशब्दों पर Kangana Ranaut का बड़ा बयान, Feminazi और वामपंथियों से बेटियों को बचाने की अपील

Bal Gangadhar Tilak Death Anniversary: पत्रकारिता के जरिए ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिलाने वाले Bal Gangadhar Tilak