America के इतिहास में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर महिला को दी गई सजा-ए-मौत, पूर्व प्रेमिका की हत्या का था आरोप

By अभिनय आकाश | Jan 04, 2023

अमेरिका के इतिहास में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर महिला को मौत की सजा दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में इस तरह के पहले निष्पादन में मंगलवार देर रात हत्या की दोषी एक ट्रांसजेंडर महिला को सजा-ए-मौत दे दी। राज्य जेल विभाग के एक बयान के अनुसार 49 वर्षीय एम्बर मैकलॉघलिन को बोने टेरे, मिसौरी शहर में डायग्नोस्टिक एंड करेक्शनल सेंटर में स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे के करीब मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय समाचार स्टेशन फॉक्स2नाउ ने बताया कि मैकलॉघलिन की मौत घातक इंजेक्शन देने से हुई।

क्या था पूरा मामला

लिंग परिवर्तन कराने से पहले एम्बर मैकलॉघलिन अपनी प्रेमिता बेवर्ली गुएन्थर के साथ रिलेशनशिप में थी। एक समय बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। जिसके बाद एम्बर से उसकी प्रेमिका ने दूरी बना ली। लेकिन फिर भी एम्बर उससे दूर जाने की बजाए अपनी पूर्व प्रेमिका का पीछा करने लगी। कभी वो उसके ऑफिस जाकर उसका पीछा करती तो कभी धर तक पहुंच जाती। इसके बाद नबंर 2003 में एम्बर ने अपनी पूर्व प्रेमिका की हत्या कर दी। 

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़