जब फोर्ब्स ने मायावती को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में किया था शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2020

नयी दिल्ली। साल के आठवें महीने का यह 28वां दिन उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को हमेशा याद रहने वाला है क्योंकि यही वह दिन है जब दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में शुमार ‘फोर्ब्स’ ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया था। देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :-

  • 1600 : मुग़लों ने अहमदनगर पर कब्जा किया।
  • 1845 : प्रसिद्ध पत्रिका साइंटिफिक अमेरिकन का पहला संस्करण छपा।
  • 1858 : उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटेन के विलियम जेम्‍स हर्शेल का जन्‍म।
  • 1896 : प्रसिद्ध उर्दू शायर फ़िराक़ गोरखपुरी का जन्‍म।
  • 1904 : कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन।
  • 1914 : पहला विश्‍व युद्ध शुरू।

इसे भी पढ़ें: मायावती ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- उत्तर प्रदेश में नहीं थम रहे अपराध 

  • 1916 : प्रथम विश्‍वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की।
  • 1922 : जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत हुआ।
  • 1924 : जॉर्जिया में सोवियत संघ के खिलाफ असफल विद्रोह में हजारों लोगों की मौत।
  • 1956 : इंग्‍लैड ने क्रिकेट में ऑस्‍ट्रेलिया को हटाकर एशेज श्रृंखला पर कब्‍जा जमाया।
  • 1972 : साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीय करण बिल पारित।
  • 1984 : सोवितय संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1986 : भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनी।
  • 1990 : ईराक ने कुवैत को अपना 19वाँ प्रान्त घोषित किया।
  • 1992 : श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट कॅरिअर की शुरूआत की।

इसे भी पढ़ें: मायावती ने कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर उठाया सवाल, कहा- क्या यही है सरकार का रामराज्य ? 

  • 1996 : इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।
  • 1999 : मेजर समीर कोतवाल असम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ मुठभेड़ में शहीद।
  • 2008 : अन्तर्राष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।
  • 2018 : भारत के मंजीत सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरूष 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।

प्रमुख खबरें

TMC नेता के हिंदुओं को भागीरथी में डुबोने वाले बयान पर बोले PM मोदी, बंगाल में हिंदू दोयम दर्जे के नागरिक क्यों बन गए हैं?

BJD को पटनायक की वापसी का भरोसा, वीके पांडियन बोले- ओडिशा विधानसभा में एक अंक भी पार नहीं करेगी बीजेपी

Pakistan: गिलगित-बाल्टिस्तान में कैसे हुई 20 लोगों की मौत? कई लोगों की हालत गंभीर

डरो मत, भागो मत, अमेठी छोड़कर रायबरेली से नामांकन भरने पर पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज