विदेश मंत्री एस जयशंकर ने याद किया अपना UPSC इंटरव्यू, आपातकाल से क्या था कनेक्शन?

By अभिनय आकाश | Jul 21, 2025

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अपने यूपीएससी के सफ़र को याद करते हुए बताया कि सिविल सेवा परीक्षा के लिए उनका साक्षात्कार 21 मार्च, 1997 को दिल्ली में हुआ था, जिस दिन आपातकाल हटा लिया गया था। जयशंकर ने यूपीएससी में नए प्रवेशकों के एक समूह को संबोधित करते हुए यह बात कही। अपने संबोधन में विदेश मंत्री ने यूपीएससी परीक्षा की तुलना अग्नि परीक्षा से करते हुए इंटरव्यू को असली चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि मेरा इंटरव्यू 21 मार्च, 1977 को था। उसी दिन आपातकाल हटा लिया गया था। हटा दिया गया था! इसलिए, मैं शाहजहाँ रोड पर इंटरव्यू के लिए गया... सुबह सबसे पहले। अपने इंटरव्यू को याद करते हुए, जयशंकर ने बताया कि उनसे 1977 के चुनावों के बारे में पूछा गया था क्योंकि वे राजनीति विज्ञान के छात्र थे। जवाब में जयशंकर ने कहा कि वे भूल गए थे कि वे इंटरव्यू में हैं और उनकी संवाद क्षमता किसी तरह काम कर गई।

इसे भी पढ़ें: SCO बैठक में जयशंकर और इशाक डार के भाषणों के विश्लेषण से कई बड़ी बातें सामने आईं

गौरतलब है कि लगभग एक महीने पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार ने आपातकाल के 50 साल पूरे किए थे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून, 1975 को आपातकाल लगाया था और 21 मार्च, 1977 को इसे हटा लिया गया था। आपातकाल के बाद, जनता पार्टी ने 1977 के आम चुनावों में जीत हासिल की और मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने। इसीलिए, मोदी सरकार ने 21 जून को देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एक प्रस्ताव भी पारित किया था।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Delhi: समयपुर बादली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोग झुलसे

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police