पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी में मुख्यमंत्रियों के नामों का किया ऐलान

By सुयश भट्ट | Jul 19, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने वादे के मुताबिक आज मध्यप्रदेश बीजेपी में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की सूची जारी कर दी है। दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि मोदी जी के उम्मीदवार प्रह्लाद पटेल वहीं संघ के उम्मीदवार वीडी शर्मा हैं।

बता दें कि राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा, अब बीजेपी में मुख्यमंत्री के लिए केवल दो ही उम्मीदवार दौड़ में रह गए हैं। जहां मोदी जी के उम्मीदवार प्रल्हाद पटेल व संघ के उम्मीदवार वीडी शर्मा, बाक़ी उम्मीदवारों के प्रति मेरी सहानुभूति है। उन्होंने आगे कहा कि ‘मामू का जाना तय’।

इसे भी पढ़ें:बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस ने निकाली साईकल रैली, बीजेपी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन 

दरअसल दिग्विजय सिंह ने कहा था कि आजकल बीजेपी में मोदी शाह अपने मुख्यमंत्रियों को बदल रहे हैं। प्रदेश में भी कुछ हमारे बीजेपी के अपने आप को योग्य समझने वाले नेताओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कितने और कौन कौन मप्र भाजपा में उम्मीदवार हैं कोई हमें बता सकता है? नहीं बताओगे तो मैं कल सूची दे दूंगा।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता