पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कमलनाथ के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा अपनी वाणी पर संयम रखें

By दिनेश शुक्ल | Jun 03, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मैहर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सरकार गिरने को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस में ही बवाल खड़ा हो गया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को नसीहत दे डाली है। अल्प प्रवास पर सतना के ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे अजय सिंह राहुल ने कमल नाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी अक्षमता का ठीकरा विंध्य पर न फोड़ा जाए। इस तरह के बयान से विंध्य का अपमान होता है। पार्टी के पुराने कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि इससे निराश हो जाते हैं। 2020 में सरकार गिरने का कारण विंध्य नहीं, बल्कि कमलनाथ खुद थे।

 

इसे भी पढ़ें: जूडा के समर्थन में उतरी युवा कांग्रेस, अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने किया मांगों का समर्थन

कमलनाथ के भारत विश्व में हो रहा बदनाम के सवाल पर अजय सिंह ने कहा, संयम रखने की जरूरत थी। बता दें कि 7 दिन पहले मैहर दौरे पर आए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने सरकार गिरने का ठीकरा विंध्य पर फोड़ा था। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना संकट पर बयान देते हुए भारत को बदनाम देश कह डाला था। जिसके बाद पूरे प्रदेश में उनके बयान की जमकर किरकिरी हुई थी और भाजपा नेताओं द्वारा इसका विरोध भी किया गया था। अजय सिंह राहुल गुरुवार को सतना प्रवास के बाद तुरंत भोपाल के लिए रवाना हो गए लेकिन इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के भीतर एक बार फिर कलह की राजनीति को हवा दे दी है।

 

इसे भी पढ़ें: संयुक्त किसान मोर्चा को कांग्रेस-AAP समेत 13 विपक्षी पार्टियों का मिला समर्थन, 26 मई को मनाएंगे

 

प्रमुख खबरें

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा

केरलम विधानसभा सत्र में सदन की वैधता का मुद्दा उठाएगी BJP, राजीव चंद्रशेखर ने दी चेतावनी

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue