पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कांग्रेस के आरोप पत्र से बौखलाई भाजपा

By दिनेश शुक्ल | Oct 29, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व मंत्री व मीडिया अध्यक्ष का दायित्व सम्हाल रहे जीतू पटवारी ने कहा है कि भाजपा कांग्रेस के आरोप पत्र से बौखला गई है। उसके नेता और पूरी पार्टी सफाई देने लग गई है। जीतू पटवारी ने गुरूवार को भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की प्रेसवार्ता के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि “कांग्रेस के आरोप पत्र से भाजपा इतना बौखला गई है कि उसके नेता और पूरी पार्टी सफाई देने लग गई है। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के 15 महिने का हिसाब मांगते है आप पहले 15 साल का हिसाब तो दे दो...15 साल बनाम 15 महिने बौखलाई भाजापा..”।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश उप चुनावों के बीच अवैध शराब, ड्रग और करोड़ों की नगदी जब्त

जिसको लेकर गुरूवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पूर्व मुख्मंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना साधते हुए हवाला कांड से उनका संबंध पूछा था। साथ ही पिछले 15 माह के कांग्रेस सरकार शासन काल को घोटालों से भरा बताया है। उन्होंने रतुल पुरी से लेकर बिरला कंपनी द्वारा ब्रिज क्रॉप को चंदा दिलाने और कमलनाथ के ओएसडी रहे प्रवीण कक्कड़ तथा आर.के.मिगलानी के यहाँ पड़े आयकर के छापों पर सवाल खड़े किए हैं। वही पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की प्रेसवार्ता के बाद ट्वीट कर इसे भाजपा नेताओ और उनकी पार्टी की बैखलाहट बताया है। जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा अपने 15 साल के शासन काल का हिसाब दे, कमलनाथ सरकार के 15 महिने जनता के सामने है। उन्होनें कहा कि 15 साल बनाम 15 महिने बौखलाई भाजपा।  

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर