पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के G23 पर साधा निशाना, ट्वीट कर निकली भड़ास

By सुयश भट्ट | Oct 07, 2021

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने कांग्रेस के G23 पर निशाना साधा है। अरुण यादव ने ट्वीट कर राहुल और प्रियंका गांधी के बहाने विरोधियों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि ‘जो लोग बोलते हैं गांधी परिवार को ही कांग्रेस का नेतृत्व क्यों करना चाहिए वह सब लोग आंखें खोल कर देख लें’।

अरुण यादव नेट ट्वीट करते हुए कहा कि संघर्ष के वक्त राहुल और प्रियंका ही सबसे आगे रहते हैं। तीन दिन तक उत्तर प्रदेश सरकार की कैद में प्रियंका गांधी रही यह उन सबके लिए करारा तमाचा है जो गांधी परिवार के नेतृत्व पर सवाल उठाते हैं।

उन्होंने आगे कहा, “जो लोग बोलते है गांधी परिवार को ही कांग्रेस का नेतृत्व क्यों करना चाहिए, वो सब लोग आंखे खोलकर देख लें । जब भी संघर्ष की बारी आती है तब राहुल गांधी जी व प्रियंका गांधी जी ही सड़कों पर सबसे आगे दिखाई देते है।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में हुआ जियो ठप्प, इंटरनेट के साथ साथ कॉलिंग भी हुई बंद 

अरुण यादव ने कहा कि प्रियंका जी शहीद किसानों के आरोपियों को सज़ा दिलाने के लिए 3 दिन तक उत्तरप्रदेश सरकार की कैद में रही और जिस तरह से राहुल जी- प्रियंका जी ने हाथरस – लखीमपुर खीरी की लड़ाई लड़ी है, यह उन सबके लिए करारा तमाचा है जो बोलते है कि गांधी परिवार ही कांग्रेस का नेतृत्व क्यों करे ? ओर हाँ ये किसानो कि सम्मान मान के लिए युद्ध था तो जिन्हें राहुल जी प्रियंका जी के नेतृत्व से दिक़्क़त थी वो इस रणभूमि में कहाँ है ?”

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत

Patna SSP पर PK का हमला: सत्ताधारी पार्टी के लिए काम कर रही पुलिस, गुंडागर्दी का आरोप

Jodhpur Agriculture University के VC ने Priyanka Gandhi के बयान को नकारा, IIT Madras Director के अपमान पर जताई चिंता

Viveka Smaraka उद्घाटन पर बोले PM Modi: विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर युवा बढ़ा रहे राष्ट्र का गौरव