By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2025
राजस्थान के करौली जिले में सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक वैन और एक अन्य वाहन की आमने सामने की भिड़ंत में चार महिलाओं की मौत हो गई जबकि दस अन्य लोग घायल हो गये।
उन्होंने बताया कि हादसे में गुड्डी (30), कमला (45), मछला (45) और शकुंतला (60) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दस अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।