जबलपुर में भीषण सड़क दुर्घटना, बोलेरो और ट्रक की टक्कर में चार युवकों की मौत

By दिनेश शुक्ल | Nov 29, 2020

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें ढाबे से खाना खाकर लौट रहे युवकों की बोलेरो गाड़ी और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बोलेरो चालक गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया।  

इसे भी पढ़ें: उज्जैन में चांदी की पालकी में सवार होकर

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक का भी आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वही हादसे के बाद ट्रक चालक-क्लीनर फरार हो गए। इस हादसे में बोलेरो सवार चार युवक मोहसाम सिहोरा निवासी पंकज बर्मन (23), सकरी मोहल्ला खितौला निवासी सुरजीत धुर्वे (22), नेगवां सिहोरा निवासी मोहित शर्मा (22) और गुनेहरू सिहोरा निवासी बोलेरो मालिक अरुण कोल (23) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोहसाम सिहोरा निवासी मोहन कोरी (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में मौसम ने बदले तेवर, राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में ठिठुरन भरी ठंड

वही सड़क हादसे की खबर मिलते ही सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे, खितौला टीआई जगोतिन मसराम, मझगवां टीआई अन्नीलाल सैयाम और गोसलपुर थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा। चार युवकों की मौत की खबर पाकर शहर से एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, एएसपी शिवेश सिंह बघेल और एसडीओपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस  ने तुरंत घायल युवक मोहन कोरी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वही पुलिस ने रात में ही प्याज को अनलोड कर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक-बोलेरो को सड़क से हटाया।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा