अमेरिका के बिना बर्बाद हो गया होता फ्रांस: ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2018

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को फ्रांस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश का बड़ा यूरोपीय सहयोगी दोनों विश्वयुद्धों में बर्बाद हो गया होता अगर अमेरिका ने उसे सैन्य हथियार ना उपलब्ध कराए होते। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा कि यूरोप ने अपनी सेनाएं बनाई क्योंकि देश रक्षा के लिए अमेरिका पर निर्भर नहीं है। मैक्रों ने यह भी कहा कि यूरोप को चीन, रूस तथा अमेरिका के साइबर खतरों के खिलाफ रक्षा करने की जरुरत है। इस बयान के बाद ट्रंप ने ट्वीट किया। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैक्रों ने अमेरिका, चीन और रूस के खिलाफ यूरोप की रक्षा के लिए अपनी सेना बनाने का सुझाव दिया। लेकिन प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी भारी था। अमेरिका के आने से पहले वे पेरिस में जर्मन सीख रहे थे...।’’

प्रमुख खबरें

Bathinda Lok Sabha: हरसिमरत कौर को दोबारा मिलेगी जीत? AAP-कांग्रेस उम्मीदों पर फेर देगी पानी

T20 World Cup के लिए SKY कर रहे सीक्रेट तैयारी, भारत के मिस्टर 360 ने किया खुलासा

Bollywood Nepotism Discussion | हेमा मालिनी की चचेरी बहन होने का बॉलीवुड में मधु को मिला था काफी फायदा, एक्ट्रेस ने खुद कबूली ये बात

West Bengal : चार लोकसभा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 63.11 प्रतिशत मतदान