फ्रेंचाइजियों ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, पंजाब किंग्स ने मयंक पर जताया भरोसा, देखें पूरी लिस्ट

By अनुराग गुप्ता | Nov 30, 2021

नयी दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की 8 टीमों ने अपने खिलाड़ियों को आगामी सत्र के लिए रिटेन कर लिया है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी, केन विलियमसन, संजू सैमसंग, रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को उनकी टीमों ने अपने साथ ही रखा है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल पर भरोसा जताया है। जबकि केएल राहुल ने पंजाब किंग्स को अलविदा कह दिया है। 

इसे भी पढ़ें: CSK ने मिस्टर आईपीएल और फाफ पर नहीं जताया भरोसा, रैना के साथ मिलकर ही धोनी ने टीम को बनाया था बेस्ट

यहां देखें पूरी लिस्ट:-

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK):- महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, मोइन अली।

मुंबई इंडियंस (MI):- रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, किरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR):- सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):- केन विलियमसन, अब्दुल समद, उमरान मलिक।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB):- विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज।

राजस्थान रॉयल्स (RR):- संजू सैमसन, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल।

दिल्ली कैपिटल्स (DC):- ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया।

पंजाब किंग्स (PKBS):- मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह। 

इसे भी पढ़ें: केएल राहुल और राशिद खान को आईपीएल 2022 से किया जाएगा बैन? PBKS और SRH ने की बीसीसीआई से शिकायत!

आईपीएल के आगामी सत्र में 8 नहीं बल्कि 10 टीमें खेलते हुए दिखाई देंगी। इससे पहले की नीलामी का मंच सजे पुरानी आठों फ्रेंचाइजियों को अपने-अपने रिटेन किए गए खिलाड़िओं की सूची सौंपनी है और आज इसका आखिरी दिन है। इसके बाद फिर नीलामी का बड़ा मंच सजेगा। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि आईपीएल 2022 के मुकाबले भारत में ही खेले जाएगा। दरअसल, कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से आईपीएल 2021 के आधे मुकाबले दुबई में खेले गए थे।

प्रमुख खबरें

Lok Sabha Election Fifth Phase Voting । दो ‘हाई प्रोफाइल’ समेत 49 लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, दांव पर लगी इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा

Odisha में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या मामले में दो और लोग गिरफ्तार

Agra में ताजमहल के पास इबादतगाह परिसर में युवती का अर्धनिर्वस्त्र शव मिला

Odisha में दिल का दौरा पड़ने से Election Officer की मौत