Chandni Chowk में पत्नी के साथ दिवाली की शॉपिंग करने निकले फ्रांस के राजदूत, भीड़ में चोर ने चुपके से...

By अभिनय आकाश | Oct 30, 2024

देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों अपराध की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। राजधानी में चोरी, हत्या और लूट की कई खबरें लगातार देखने और पढ़ने को मिलती रहती हैं। अभी तक तो ये घटना आम लोगों के साथ होती रहती थी। लेकिन हैरानी की बात ये है कि देश की राजधानी में फ्रांस के राजदूत भी सुरक्षित नहीं हैं। वैसे तो दिल्ली का चांदनी चौक दुनियाभर में मशहूर है। देश विदेश से जो भी लोग दिल्ली आते हैं एक बार चांदनी चौक जरूर जाते हैं। ऐसे में चांदनी चौक के बाजार में भीड़ भी होना लाजिमी है। कुछ दिनों पहले फ्रांस के राजदूत डॉ. थिएरी माथोउ अपनी पत्नी के साथ चांदनी चौक के बाजार में घूमने गए थे। लेकिन बाजार की भीड़ में उनका फोन चोरी हो गया। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में पटाखा बैन पर बोले केजरीवाल, यह हिंदू-मुस्लिम की बात नहीं, सभी के लिए सांस जरूरी

उत्तरी दिल्ली के हलचल भरे चांदनी चौक इलाके की यात्रा के दौरान भारत में फ्रांस के राजदूत डॉ. थियरी माथौ से कथित तौर पर मोबाइल फोन चुराने के आरोप में चार लोगों को पकड़ा गया। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए खुलासा किया कि चोरी हुआ फोन बरामद कर लिया गया है। यह घटना 20 अक्टूबर को हुई जब राजदूत माथौ ने चांदनी चौक में जैन मंदिर के पास अपने मोबाइल डिवाइस के खो जाने की रिपोर्ट करते हुए एक ई-शिकायत दर्ज की।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली: चांदनी चौक बाजार में फ्रांसीसी राजदूत का मोबाइल चुराने के आरोप में चार युवक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के बयान में कहा कि भारत में फ्रांस के राजदूत डॉ. थिएरी माथोउ द्वारा 20 अक्टूबर को चांदनी चौक इलाके में जैन मंदिर के पास अपना मोबाइल फोन खो जाने की ई-शिकायत दर्ज कराने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

पंजाब में Crime Rate राष्ट्रीय औसत से कम, DGP Gaurav Yadav ने पेश किए NCRB आंकड़े

Mehbooba Mufti ने Jammu के शिव मार्केट के पीड़ित दुकानदारों के लिए मांगी तुरंत आर्थिक मदद

Tamil Nadu में TNKET योजना से टीबी मृत्यु दर में 38 फीसदी की गिरावट: BMJ रिपोर्ट

त्योहारों से पहले FSSAI का देशव्यापी एक्शन, 82 करोड़ रुपये का मिलावटी सामान जब्त