'भारतीय कुश्ती का भविष्य सुरक्षित हाथों में', PM मोदी बोले- हमारे पहलवानों ने हमें फिर से किया गौरवान्वित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय पहलवानों को अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि भारतीय कुश्ती का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि हमारे पहलवानों ने हमें फिर से गौरवान्वित किया है।

इसे भी पढ़ें: 'तीन आधार पर बनी है हमारी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति', अमित शाह बोले- आज तक किसी ने नहीं किया इसका विरोध 

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि हमारे पहलवानों ने हमें फिर से गौरवान्वित किया। अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में 16 पदक (पुरुष और महिला फ्रीस्टाइल दोनों में सात-सात पदक और ग्रीकोरोमन में दो पदक) जीतने पर हमारी टीम को बधाई। यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। ये यह भी दिखाता है कि भारतीय कुश्ती का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।

प्रमुख खबरें

Bathinda Lok Sabha: हरसिमरत कौर को दोबारा मिलेगी जीत? AAP-कांग्रेस उम्मीदों पर फेर देगी पानी

T20 World Cup के लिए SKY कर रहे सीक्रेट तैयारी, भारत के मिस्टर 360 ने किया खुलासा

Bollywood Nepotism Discussion | हेमा मालिनी की चचेरी बहन होने का बॉलीवुड में मधु को मिला था काफी फायदा, एक्ट्रेस ने खुद कबूली ये बात

West Bengal : चार लोकसभा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 63.11 प्रतिशत मतदान