Face Pack For Oily Skin: दमकती-बेदाग त्वचा पाने के लिए लगाएं ये जेल होममेड फेस पैक, मिलेगा गजब का निखार

By अनन्या मिश्रा | Jul 11, 2024

हम सभी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं। लेकिन गर्मियों में पसीने की चिपचिपाहट किसी को पसंद नहीं होती है। ऐसे में गर्मियों में हम सभी ऐसा स्किन प्रोडक्ट चाहते हैं, जो हमारी त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ ही एक्स्ट्रा तेल को भी रोक लें। हालांकि गर्मी के मौसम में स्किन केयर के लिए बाजार में आपको बहुत सारे प्रोडक्‍ट्स मिल जाएंगे। लेकिन इनमें केमिकल की मात्रा भी होती है।

इसे भी पढ़ें: Night Cream For Skin: ग्लोइंग स्किन पाने की है चाहत तो घर पर बनाएं नाइट क्रीम, मिलेगी खिली-निखरी त्वचा

एलोवेरा और पपीते का फेस पैक सामग्री

एलोवेरा जेल- 1 बड़ा चम्‍मच 

पपीते का पल्प- 1 छोटा चम्‍मच 

विटामिन-ई कैप्सूल- 1 

ऐसे बनाएं फेस पैक

एक कटोरी में एलोवेरा जेल, पपीते का पल्प और विटामिन-ई कैप्सूल निकाल लें। अब इस मिश्रण को अपने फेस पर 25 मिनट के लिए अप्लाई करें। फिर चेहरे को पानी से धो लें। आप रोजाना दिन में एक बार इस फेस पैक को लगा सकती हैं। इससे आपकी स्किन पर सीबम का प्रोडक्शन कम होता और फेस पर एक्स्ट्रा ऑयल भी नहीं बनेगा। वहीं अगर आपकी त्वचा ग्लोइंग नहीं है और दाग-धब्बे हैं, तो यह इन समस्याओं को भी दूर करने में कारगर है।

चिया सीड्स और केले का फेस पैक सामग्री

चिया सीड्स- 1 छोटा चम्‍मच 

केले का पल्प- 1 बड़ा चम्‍मच 

ऐसे बनाएं फेस पैक

सबसे पहले चिया सीड्स को रातभर के लिए पानी में भिगो दें। फिर अगली सुबह इन्हें पानी से निकाल लें और इसमें केले का पल्प मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने फेस पर अप्लाई करें और फिर 20 मिनट बाद नॉर्मल पानी से चेहरा साफ कर लें। दिन में एक बार इस फेस पैक को लगाने से आपको जल्द ही अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। बता दें कि यह एक एंटी एजिंग फेस पैक है। जो आपकी स्किन में कसाव लाता है। 

गुलाब जल और नींबू का फेस पैक सामग्री

नींबू के छिलके का जेल- 1 बड़ा चम्‍मच

गुलाब जल- 1 छोटा चम्‍मच 

ऐसे बनाएं फेस पैक

सबसे पहले नींबू के छिलकों को अच्छे से उबाल लें, ताकि यह जेल के फॉर्म में आ जाएं। इसके बाद इसमें गुलाब जल मिक्स करें और फिर इसको अपने फेस पर अप्लाई करें। बता दें कि नींबू में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है। जो स्किन में आने वाली चिकनाहट को दूर करता है। आप सप्ताह में एक बार इस फेस पैक को लगाएं। आप चाहें तो नींबू के छिलके का जेल बनाकर इसको कांच की शीशी में भी स्टोर कर सकती हैं। इस फेस पैक को लगाने से आपकी स्किन पर गजब का ग्लो आएगा और साथ ही स्किन की रंगत भी निखर जाएगी।

प्रमुख खबरें

Sharad Purnima पर लड्डू गोपाल का करें श्वेत श्रृंगार, मुकुट में चंद्रिका लगाना न भूलें

फिल्मकार Madhur Bhandarkar बनाएंगे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर फिल्म

भाई से शादी करने वाली अमेरिकी सांसद का नाम निकला फर्जी? ट्रंप ने भारत विरोधी एल्हान उमर पर लगाया बड़ा आरोप

तमिलनाडु: कोयंबटूर में जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न से तंग आकर 11वीं के छात्र ने की आत्महत्या, क्लास टीचर गिरफ्तार