पहली बार इंटिमेट होने पर हो सकती है तकलीफ, दर्द कम करने के लिए इन टिप्स की लें मदद

By एकता | Aug 20, 2022

पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए लोग सेक्स का सहारा लेते हैं। फर्स्ट सेक्स की जब बात होती है तब लगभग ज्यादातर महिलाएं इसे लेकर बेचैन हो जाती है। इसके साथ ही वह इस दौरान होने वाले दर्द के बारे में सोचकर घबरा जाती हैं। पहली बार सेक्स करते समय दर्द होता है और यह बात हर कोई जानता है, इसकी वजह से बहुत सी महिलाओं का पहली बार का अनुभव काफी बुरा होता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, कुछ ऐसी टिप्स हैं जिनकी मदद से आप सेक्स के दौरान होने वाले इस दर्द को काफी हद तक कम कर सकती हैं और पार्टनर के साथ अतरंगता का भरपूर आनंद उठा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: हमारी सोसायटी में इस टॉपिक पर बात करना है मना, जाने क्यों इसे बुरी नजरों से देखा जाता है

आसान पोजीशन ट्राय करें- पहली बार सेक्स के दौरान आप कोई मुश्किल पोजीशन ट्राई न करें। दर्द से बचने के लिए जितनी आसान हो सके उतनी आसान पोजीशन में सेक्स करने की कोशिश करें। इसके लिए आप मिशनरी या स्पूनिंग जैसी आसान पोजीशन ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: सेक्स के दौरान भूलकर भी ना करें ये गलतियाँ, पड़ सकता है पछताना

खुद के दिमाग को तैयार करें- पहली बार सेक्स के दौरान थोड़ा बहुत दर्द होता है और इसे आप पूरी तरह से खत्म नहीं कर सकते। इसलिए खुद के दिमाग को इसके लिए पहले ही तैयार कर के रखें, ताकि सेक्स सेशन के दौरान आपको ज्यादा तकलीफ न झेलनी पड़े।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया