'अच्छी शिक्षा देना फ्रीबी नहीं', CM केजरीवाल ने केंद्र से कहा- देश के 130 करोड़ लोग मिलकर स्कूलों को करेंगे ठीक

By अनुराग गुप्ता | Aug 16, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की अरविंद केजरीवाल सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) फ्रीबी को लेकर आमने-सामने नजर आ रही हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि मैं केंद्र सरकार को प्रस्ताव देना चाहता हूं कि आप राजनीति एक तरफ रखें और हमारी सेवाओं का इस्तेमाल कीजिए। हम, आप और देश के 130 करोड़ लोग मिलकर देश के स्कूलों को ठीक करेंगे। इसको फ्रीबी नहीं कहना चाहिए, अच्छी शिक्षा देना फ्रीबी नहीं है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि मुझे अमीरों से कोई दिक्कत नहीं, मैं हर गरीब को अमीर बनाना चाहता हूं। गरीब आदमी अमीर कैसे बने ? मजदूर, किसान का बच्चा सरकारी स्कूल में जाता है। अगर सरकारी स्कूल की शिक्षा शानदार हो तो बच्चा डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापार कर अपने परिवार की गरीबी दूर कर देगा।

सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं 17 करोड़ बच्चे

उन्होंने कहा कि देश में 17 करोड़ बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं, इनमें से चंद स्कूल छोड़ दिया जाए तो ज़्यादातर स्कूलों के बुरे हाल हैं। इन 17 करोड़ बच्चों का भविष्य अंधकार में है। इनके मां-बाप के पास पैसे नहीं हैं, ऐसे में वो अपने बच्चों के सरकारी स्कूल भेजते हैं। ऐसे में अगर इन स्कूलों को हम अच्छा बना दें, तो हर बच्चा अपने परिवार को अमीर बनाएगा। ये सभी परिवार अमीर बनेंगे तो भारत भी अमीर बनेगा।

इसे भी पढ़ें: इन राजनीतिक दलों और नेताओं ने अब तक अपनी डीपी में नहीं लगाई तिरंगे की फोटो, देखें पूरी सूची 

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अमेरिका, इंग्लैंड, डेनमार्क अपने हर बच्चे को फ्री में अच्छी शिक्षा देता है। हर बच्चे को अच्छी शिक्षा देते हैं ये देश इसलिए अमीर है। ऐसे में अगर भारतीय को अमीर बनाना है तो 4 काम करने पड़ेंगे। सरकार स्कूल शानदार बनाने होंगे। नए स्कूल खोलने होंगे। कच्चे शिक्षकों को पक्का करना पड़ेगा और शिक्षकों की शानदार ट्रेनिंग करानी होगी। इसके लिए अगर विदेश में भी भेजना पड़े तो शिक्षकों को भेजना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार