इन राजनीतिक दलों और नेताओं ने अब तक अपनी डीपी में नहीं लगाई तिरंगे की फोटो, देखें पूरी सूची

dp twitter
Twitter
अंकित सिंह । Aug 14 2022 5:25PM

आम आदमी पार्टी ने ट्विटर पर प्रोफाइल फोटो में तिरंगे को नहीं लगाया है। ना ही उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लगाया है। हालांकि, अरविंद केजरीवाल दिल्ली में अपने स्तर पर तिरंगे को लेकर बड़ा कार्यक्रम कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के भी ट्विटर हैंडल पर तिरंगे की तस्वीर नहीं लगी है।

देश आजादी का 75 वां वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत कई आयोजन भी किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सोशल मीडिया में अपने प्रोफाइल फोटो की जगह तिरंगे का फोटो लगाने की अपील की थी। उसके बाद भाजपा के नेताओं की ओर से अपने प्रोफाइल फोटो में तिरंगे का फोटो लगाया गया। कांग्रेस ने भी अपने स्तर से तिरंगे की फोटो को लगाया है। कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू के हाथों में तिरंगे को अपने प्रोफाइल फोटो के रूप में लगाया है। तृणमूल कांग्रेस ने अपने हिसाब से आजादी की लड़ाई में अहम योगदान निभाने वाले लोगों का एक कोलाज बनाकर अपने प्रोफाइल फोटो में लगाया है। हालांकि, अभी भी कुछ ऐसे राजनीतिक दल और उसके नेता है जो बातें तो बड़ी-बड़ी करते हैं लेकिन अब तक उन्होंने अपने प्रोफाइल फोटो में तिरंगे को नहीं लगाया है।

इसे भी पढ़ें: Har Ghar Tiranga: अमित शाह ने अपने छत पर लहराया तिरंगा, बोले- यह सभी भारतीयों को एकजुट और प्रेरित करता है

उन राजनीतिक दलों और नेताओं की बात करें तो सबसे पहले राजधानी दिल्ली से ही शुरुआत करते हैं। आम आदमी पार्टी ने ट्विटर पर प्रोफाइल फोटो में तिरंगे को नहीं लगाया है। ना ही उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लगाया है। हालांकि, अरविंद केजरीवाल दिल्ली में अपने स्तर पर तिरंगे को लेकर बड़ा कार्यक्रम कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के भी ट्विटर हैंडल पर तिरंगे की तस्वीर नहीं लगी है। इसके अलावा एआईएमआईएम और असदुद्दीन ओवैसी के भी ट्विटर हैंडल पर तिरंगे की फोटो नहीं है। मायावती और बसपा के ट्विटर हैंडल पर भी तिरंगे की फोटो फिलहाल दिखाई नहीं दे रही है। हाल में बिहार में राजनीतिक उठापटक के बीच सुर्खियों में रहने वाले नीतीश कुमार की भी ट्विटर फोटो पर तिरंगा नहीं है। इतना ही नहीं, जदयू ने भी अपने प्रोफाइल फोटो में तिरंगे को नहीं लगाया है।

इसे भी पढ़ें: तिरंगे की सिर्फ बात करते हैं केजरीवाल, ना खुद की डीपी पर लगाया Tiranga और ना AAP के सोशल मीडिया मंचों पर

तेजस्वी यादव की ओर से भी ट्विटर पर प्रोफाइल फोटो में तिरंगे को नहीं लगाया गया है और ना ही उनके पार्टी आरजेडी ने ऐसा किया है। महाराष्ट्र में शिवसेना और उद्धव ठाकरे के भी ट्विटर पर तिरंगे की फोटो नहीं है। इसके अलावा राज ठाकरे ने भी तिरंगे की फोटो को नहीं लगाया है। पंजाब में अकाली दल ने तिरंगे के फोटो को ट्विटर पर नहीं लगाया है। इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा और हेमंत सोरेन ने भी तिरंगे के फोटो को अपना प्रोफाइल फोटो नहीं बनाया है। तमिलनाडु की बात करें तो मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और उनकी पार्टी डीएमके ने तिरंगे की फोटो को प्रोफाइल फोटो नहीं लगाया है। और ना ही वहां के मुख्य विपक्षी दल एआईएडीएमके ने ऐसा किया है। बीजू जनता दल ने भी अभी तक तिरंगे के फोटो को प्रोफाइल फोटो में नहीं लगाया था। नवीन पटनायक ने अभी अभी तक ऐसा नहीं किया है। यह जानकारी खबर लिखे जाने तक की है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़