हर हाथ तिरंगा कार्यक्रम में बोले CM केजरीवाल, भारत को No.1 देश बनने से कोई नहीं रोक सकता

kejiriwal har hath tiranga
ANI
अंकित सिंह । Aug 14 2022 6:03PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह जी ने 23 साल की उम्र में आज़ादी के लिए फांसी के फंदे को चूम लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के आसमान में 500 तिरंगे लहरा रहे हैं। आज दिल्ली में 25 लाख बच्चों को तिरंगे बांटे गए। इसका मक़सद ये है कि क़दम-क़दम पर हर दिल्लीवासी को देश याद आए।

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज हर हाथ तिरंगा अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि मेरा मकसद भारत को दुनिया में नंबर वन देश बनाना है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात की भी उम्मीद जताई कि इसमें उनका साथ देश की 130 करोड़ जनता जरूर देगी। केजरीवाल ने कहा कि पूरा देश इस वक्त देशभक्ति में डूबा हुआ है। ये समय उन शहीदों को याद करने का है जिनकी शहादत की वजह से हम लोगों को आज़ादी मिली। दिल्ली में हमने 500 तिरंगे लगाए हैं। पूरे देश में सबसे ऊंचे तिरंगे दिल्ली में हैं। उन्होंने कहा कि ये समय आज़ादी के नायकों को याद करने का है। बाबा साहेब ने आज़ादी की लड़ाई के साथ-साथ दबे-कुचले लोगों की लड़ाई लड़ी और देश का संविधान लिखा।

इसे भी पढ़ें: तिरंगे की सिर्फ बात करते हैं केजरीवाल, ना खुद की डीपी पर लगाया Tiranga और ना AAP के सोशल मीडिया मंचों पर

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह जी ने 23 साल की उम्र में आज़ादी के लिए फांसी के फंदे को चूम लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के आसमान में 500 तिरंगे लहरा रहे हैं। आज दिल्ली में 25 लाख बच्चों को तिरंगे बांटे गए। इसका मक़सद ये है कि क़दम-क़दम पर हर दिल्लीवासी को देश याद आए। इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि जर्मनी द्वितीय विश्व युद्ध में तबाह हो गया था। आज वो हमसे आगे निकल गया। भारत पीछे क्यों रह गया? हमारे पास सर्वश्रेष्ठ शिक्षक, डॉक्टर, वैज्ञानिक हैं। हम प्रण लेते हैं- भारत को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनायेंगे। केजरीवाल ने कहा कि आने वाले समय में भारत को No.1 देश बनने से कोई नहीं रोक सकता। आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर, मैं आप सब से छोटी सी चीज़ मांग रहा हूं- हम प्रण लें कि हम अपनी तरफ़ से कूड़ा कूड़ेदान के बाहर ना डालें, देश को गंदा ना करें।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़