ऑस्ट्रेलिया के साथ बढ़ते विवाद के बीच खुद की न्यूज वेबसाइट लॉन्च करेगा गूगल, फरवरी में आने की संभावना

By अनुराग गुप्ता | Jan 28, 2021

ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी विवादों के बीच अब गूगल अपनी न्यूज वेबसाइट लाने वाला है। स्थानीय मीडिया के हवालों से बताया गया है कि अगले महीने की शुरुआत में गूगल अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च कर सकता है। इतना ही नहीं गूगल ने वहां की स्थानीय मीडिया से आर्टिकल के लिए करार भी किए हैं। 

अगले महीने लॉन्च होगी वेबसाइट !

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गूगल की न्यूज वेबसाइट अगले महीने लॉन्च हो सकती है। 'द कंवरसेशन' की संपादक मिशा केटशेल ने बताया कि गूगल ने न्यूज वेबसाइट लॉन्च करने की दिशा में बातचीत करने के लिए संपर्क साधा है और कंपनी चाहती है कि फरवरी में यह लॉन्च हो जाए। हम इस काम में उनकी सहायता कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: साल 2020 में यह रहे टॉप 5 मोबाइल एप्स 

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया की संसद में इस बात को लेकर बहस चल रही है कि गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियां मीडिया घरानों की खबरों का इस्तेमाल कर रही हैं। ऐसे में उन्हें खबरों के लिए मीडिया घरानों/न्यूज पब्लिशर्स को भुगतान करना चाहिए या फिर नहीं। हालांकि यह कहा जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार जल्द ही इस तरह का पहला कानून लाने वाली है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा