मीडिया संस्थानों पर आयकर के छापो के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल

By प्रणव तिवारी | Jul 23, 2021

गोरखपुर। दैनिक भास्कर और भारत समाचार के खिलाफ गुरुवार को इनकम टैक्स की रेड के खिलाफ शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष हरेंद्र यादव के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता गरजे और इसे आपातकाल बताया। गुरुवार को कार्रवाई के तुरंत बाद प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आह्वान के बाद प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताते हुए प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की थी। जिलाध्यक्ष हरेंद्र यादव ने पार्टी के संयोजक, प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष का बयान सुनाकर मामले की गंभीरता का बोध कराया। 

इसे भी पढ़ें: लोकतांत्रिक सरकारें कर रही हैं लोकतंत्र की क्रूर हत्या: शैलेन्द्र कुमार मिश्र 

पार्टी संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर आयकर छापे मीडिया को डराने का प्रयास है। उनका संदेश साफ है, जो भाजपा सरकार के खिलाफ बोलेगा, उसे बख्शेंगे नहीं। ऐसी सोच बेहद खतरनाक है। सभी को इसके खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए। ये छापे तुरंत बंद किए जाएं और मीडिया को स्वतंत्र रूप से काम करने दिया जाए। जिलाध्यक्ष हरेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदर्शन का आह्वान किया था। आम आदमी पार्टी इस कार्रवाई को सरकारी गुंडागर्दी करार देते हुए इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ चुकी है।

इस प्रकरण में एक ट्वीट करके संजय सिंह ने कहा था कि भाजपा का अंत तय है "विनाश काले विपरीत बुद्धि।' भारत समाचार के प्रमुख व वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सिंह के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स का छापा मारा गया है। यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर करारा प्रहार है। यूपी की जनता आदित्यनाथ और बीजेपी दोनों को सबक सिखाएगी। जिलाध्यक्ष हरेंद्र यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की अपील के मुताबिक जिले के कार्यकर्ताओं ने पूरे जोर-शोर से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के खिलाफ सत्ता की इस कार्रवाई का विरोध जताया है। हमने एक स्वर से इसे आपातकाल बताया है। 

इसे भी पढ़ें: मिशन 2022 के मोड में भाजपा, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता है पार्टी का भविष्य: धर्मेंद्र सिंह 

प्रदर्शन के दौरान जिला महासचिव अजय साहनी, जिला संगठन प्रभारी विनीत मिश्रा , कंपियरगंज विधानसभा प्राभरी बृजेश्वर द्विवेदी, जिला अध्यक्ष शिक्षा एवम् सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अमिताभ जायसवाल, कार्यकारणी सदस्य सुरेन्द्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, जिला कार्यकारणी सदस्य एवम् ग्रामीण विधानसभा प्रभारी सुभाष निषाद, महानगर महासचिव धीरेन्द्र जायसवाल, महानगर महिला जिलाध्यक्ष बिंदु देवी,महानगर उपाध्यक्ष विजय यादव, महानगर कार्यकारणी सदस्य धनंजय श्रीवास्तव, सदर विधानसभा अध्यक्ष बिपिन ,और सदर के अनेक कार्यकर्ता गण ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा