मिशन 2022 के मोड में भाजपा, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता है पार्टी का भविष्य: धर्मेंद्र सिंह

BJP
प्रणव तिवारी । Jul 23 2021 4:58PM

23 से 25 जुलाई तक वैक्सिनेशन को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। तीनों दिन भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि वैक्सिनेशन के बूथों पर जायेंगे और लोगों का सहयोग करेंगे।

गोरखपुर। किसी परिवार का नौनिहाल उस परिवार का भविष्य होता है। इसी तरह भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा के भविष्य हैं। इस मंत्र को ध्यान में रखते हुए युवा मोर्चा की टीम को भाजपा को ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए मनोयोग से कार्य करना चाहिए। इस आशय के विचार गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ धमेंद्र सिंह ने युवा मोर्चा की क्षेत्रीय टीम के परिचय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा। बेनीगंज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आहूत इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी मिशन 2022 के मोड में है। इस नाते पार्टी द्वारा जनता के बीच जाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 23 से 25 जुलाई तक वैक्सिनेशन को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। तीनों दिन भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि वैक्सिनेशन के बूथों पर जायेंगे और लोगों का सहयोग करेंगे। इसके अलावा भाजपा द्वारा संचालित कोविड हेल्प डेस्क सुचारू रूप से चले इसकी जिम्मेदारी जन प्रतिनिधियों को दी गई है। 

इसे भी पढ़ें: परिषदीय अनुदेशक कल्याण एशोसिएशन ने किया नवागत बीएसए का स्वागत 

क्षेत्रीय अध्यक्ष कहा कि 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है। पार्टी नेतृत्व के दिशा निर्देश के अनुसार भाजपा के लोगों को मठ मंदिरों में जाकर साधु, संतों का अभिनंदन कर उनका आशीर्वाद लेना है। इसी तरह 25 जुलाई को हर बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भी सुनना है। उन्होंने पार्टी के सभी अभियानों में सक्रियता के साथ हिस्सेदारी करने के लिए युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से आग्रह किया। सर्वप्रथम युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने सभी का परिचय कराया। इस मौके पर महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता, मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, कार्यालय मंत्री सतेंद्र मिश्र,सह प्रभारी पंकज जायसवाल, राधेश्याम पांडेय, युवा मोर्चा के अंबिकेश धर दुबे, मनमोहन सिंह, सुशील कुमार प्रजापति, अमित नारायण मल्ल, अभय मिश्र, विपुल त्रिपाठी, शिवम पांडेय, अभय शुक्ला, ताड़क जायसवाल आदि मौजूद रहे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़