सरकार विधानसभा में प्रदेश की समृद्धि एवं सुरक्षा हित के सभी मुद्दों पर चर्चा को है तैयार: Yogi

By Prabhasakshi News Desk | Dec 16, 2024

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार सदन में नौजवानों, महिलाओं, किसानों, युवाओं, प्रदेश की समृद्धि एवं सुरक्षा के हित के सभी मुद्दों पर चर्चा को तैयार है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले विधान भवन में प्रवेश करने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने विगत साढ़े सात वर्ष में विकास एवं सुरक्षा के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास, सुरक्षा, समृद्धि, आस्था एवं आधुनिकता का जो संगम देखने को मिल रहा है, उसका रास्ता भी इसी विधानमंडल से प्रारंभ होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सत्र में विधायी कार्य के साथ अनुपूरक बजट भी आएगा। इसके अलावा जनता एवं प्रदेश के विकास से जुड़े माननीय सदस्यों के महत्वपूर्ण सुझाव एवं मुद्दे भी सदन में रखे जाएंगे। उन्होंने कहा,‘‘मेरी सभी पक्षों से अपील है कि वे इस बात के लिए सहयोग करें कि सदन की कार्यवाही सुगमता के साथ संचालित हो और जनता एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हो।’’ इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख आदि मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा