नान घोटाला मामला : अधिकारियों को बचाने की कोशिश — रमन सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2021

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने नागरिक आपूर्ति निगम घोटाला मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता का शव घर में फंदे से लटका मिला

पीडीएस (नान घोटाला) मामले में धन शोधन पहलू की जांच कर रही ईडी ने न्यायालय में कहा है कि मुख्यमंत्री बघेल, एसआईटी के सदस्य और एक वरिष्ठ कानून अधिकारी ने इसमें शामिल दो आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला के खिलाफ मामले को कमजोर करने का षड्यंत्र किया है।

सिंह ने कहा कि इन दोनों अधिकारियों को वर्तमान में मुख्यमंत्री का संरक्षण प्राप्त है, और आलोक शुक्ला सेवानिवृत्त होने के बाद भी सरकार में संविदा पर प्रमुख सचिव के पद पर कार्यरत हैं, वहीं आरोपी अनिल टुटेजा वर्तमान में सचिव उद्योग के पद पर कार्यरत हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन्हीं दोनों को बचाने के लिए राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ईडी द्वारा मुख्यमंत्री और संवैधानिक संस्थाओं पर लगाए गए आरोप बहुत गंभीर हैं और यह समझ नहीं आता कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को बचाने में क्‍यों लगे हैं।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुरू होगी बैडमिंटन अकादमी

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter