By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2021
अहमदाबाद। गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने शनिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पटेल राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें यहां यू एन मेहता हृदयरोग विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में भर्ती कराया गया है। उन्होंने ट्वीट किया, कोरोना वायरस के हल्के लक्षण महसूस होने के बाद मैंने आरटी-पीसीआर जांच कराई, जिसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर मैं यू एन मेहता अस्पताल में भर्ती होने जा रहा हूं।