जीत के जश्न में खुली बस में सड़कों पर उतरी गुजरात टाइटंस की टीम, मुख्यमंत्री से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2022

अहमदाबाद|  गुजरात टाइटंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के अपने पहले ही सत्र में खिताबी जीत का जश्न मनाने के लिए सोमवार को ऊपर से खुली बस में सड़कों पर उतरी तो उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों प्रशंसक शहर की सड़कों पर जमा हो गए। सोमवार को ही गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने भी नए आईपीएल चैंपियन की मेजबानी की और उन्हें सम्मानित किया।

रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल में टाइटंस ने पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर खिताब जीता। टाइटंस की टीम 2008 में रॉयल्स के बाद पहली टीम है जिसने अपने पहले ही सत्र में खिताब जीता।

मंगलवार को टीम मुंबई जाएगी जहां टीम के मालिक जीत के जश्न में पार्टी देंगे। खिताबी जीत के बाद खिलाड़ियों ने सुबह तीन बजे तक पार्टी की और फिर टीम होटल में भी जश्न मनााय गया। वे सुबह छह बजे अपने कमरों पर लौटे। सभी खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे। शुभमन गिल को साथ देने उनके पिता आए।

प्रमुख खबरें

KPSC परीक्षा धांधली: ED ने पूर्व अध्यक्ष शिवशंकरप्पा साहूकार और सदस्य को किया गिरफ्तार

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का