गुना हत्याकांड: पुलिस ने एक और हत्यारे का किया एनकाउंटर, नरोत्तम मिश्र बोले- किसी को नहीं बख्शा जाएगा

By अंकित सिंह | May 14, 2022

मध्य प्रदेश के गुना जिले में शिकारियों की ओर से की गई एक तरफा गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि आज घटना राजधानी भोपाल से करीब 160 किलोमीटर दूर आरोन पुलिस थाना क्षेत्र के सागा बरखेड़ा गांव में शाहरोक रोड पर तड़के तीन बजे हुई, जब पुलिसकर्मी शिकारियों को पकड़ने गए थे। हालांकि इसके बाद से मध्य प्रदेश पुलिस लगातार एक्शन में है। मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से एक और हत्यारे को एनकाउंटर में मार दिया गया है। इसके साथ ही इस हत्याकांड से जुड़े दो आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक यह एनकाउंटर राघोगढ़ के जंगलों में किया गया है। पुलिस लगातार हत्यारे का पीछा कर रही थी।

इसे भी पढ़ें: MP के गुना मुठभेड़ के बाद एक्शन में सरकार, आरोपितों के घरों पर चला 'मामा का बुलडोजर'

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता राशि तथा सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचने में देरी के लिए ग्वालियर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अनिल शर्मा का तबादला भी कर दिया। गृह मंत्री ने पत्रकारों को बताया, ‘‘कुछ बदमाशों (शिकारियों) की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर पुलिस का एक दल गुना जिले में आरोन पुलिस थाने के तहत आने वाले एक स्थान पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें तीन पुलिसकर्मी मारे गए।’’ मिश्रा ने बताया कि गोलीबारी में पुलिस सब-इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव और दो कांस्टेबल निलेश भार्गव तथा संतराम मीणा की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Friendship Tips: कॉलेज की दोस्ती में भी प्राइवेसी जरूरी, इन 5 बातों को रखें अपने तक

Asian Para Games: Pramod Bhagat और Bhavina Patel होंगे उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक

INDIA bloc के Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले New Delhi में पुलिस और RAF तैनात

RBI रेपो दर बढ़ाने से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 429 अंक लुढ़का