पाकिस्तान में हाफिज सईद पर जुम्मे का संबोधन देने पर रोक लगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2019

लाहौर। मुम्बई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लाहौर में जमात -उद-दवा (जेयूडी)के मुख्यालयों में जुम्मे की नमाज के बाद संबोधन करने पर रोक लगा दी गयी है। हाल के वर्षों में शायद ऐसा पहली बार है कि सईद लाहौर में होने के बावजूद भी जेयूडी मुख्यालय जामिया मस्जिद कदसिया में जुम्मे का संबोधन नहीं दे पाएगा। सईद को कभी भी जुम्मे का संबोधन देने से नहीं रोका गया, उस दौर में भी नहीं, जब मस्जिद कदसिया का नियंत्रण पंजाब सरकार के हाथों में था। पंजाब सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘पंजाब पुलिस ने जामिया मस्जिद कदसिया को सील कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: सैटेलाइट लॉन्च को लेकर किम जोंग और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच फिर शुरू विवाद

सईद को शुक्रवार को अपना साप्ताहिक संबोधन देने के लिए परिसर में घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘सईद ने पंजाब सरकार से उसे कदसिया मस्जिद में शुक्रवार को संबोधन देने की इजाजत देने का अनुरोध किया लेकिन अनुरोध ठुकरा दिया गया। यह सईद के प्रभाव को देखते हुए बड़ा अहम माना जा रहा है क्योंकि पहली बार सरकार ने उसे संबोधित करने से मना कियसा है ।’’

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को दिया बड़ा झटका, वापस लिया GSP का दर्जा

पाकिस्तान प्रशासन ने प्रतिबंधित संगठनों पर वर्तमान कार्रवाई के तहत बृहस्पतिवार को यहां जेयूडी और एफआईएफ के मुख्यालयों को सील कर दिया और 120 से अधिक आतंकवादियों को हिरासत में ले लिया। जेयूडी को लश्कर ए तैयबा का अग्रिम संगठन माना जाता है। लश्कर ए तैयाबा मुम्बई हमले के जिम्मेदार है जिसमें 166 लोगों की जान चली गयी थी। अमेरिका ने जून, 2014 में लश्कर ए तैयबा को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया था।

प्रमुख खबरें

शिवकुमार को बदनाम करने के लिए आपत्तिजनक तस्वीर अपलोड करने के आरोप में तीन लोगों पर मामला दर्ज

Delhi में पुलिस के साथ संक्षिप्त गोलीबारी के बाद पकड़ा गया हत्या का आरोपी

नया भारत डोजियर नहीं भेजता, बल्कि उनके घर में घुसकर आंतकियों को डोज देता है, गुजरात में गरजे PM मोदी

Rajasthanके अलवर में District Excise Officer तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार