हरदीप पुरी बोले- करतारपुर साहिब और ननकाना साहिब को भारत में ही होना चाहिए था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2019

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक के जीवन से जुड़े गुरुद्वारे ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब को भारत विभाजन के समय भारत में शामिल किया जाना चाहिए था।  भाजपा में बड़ा सिख चेहरा माने जाने वाले पुरी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1947 में जब सीमा रेखा तय हुई तो उस समय जो भी इस प्रक्रिया में शामिल थे उन्हें अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि गुरु नानक देव से जुड़े सभी गुरुद्वारे भारत में ही रहें। 

इसे भी पढ़ें: सिंघवी बोले, मनमोहन सिंह के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को करतापुर भेजे सरकार

केंद्रीय मंत्री का यह बयान ठीक उस दिन आया है जब पाकिस्तान ने कहा है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को करतारपुर गलियारा के उद्घाटन के लिए आमंत्रित करेगा। सूत्रों के मुताबिक ऐसी संभावना है कि सिंह इस आमंत्रण को स्वीकार न करें। गुरु नानक पर एक किताब के विमोचन के दौरान पुरी ने कहा कि वह यह बयान कुछ हासिल करने के लिए नहीं दे रहे हैं बल्कि पीड़ा के साथ दे रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा