भाजपा पर हमलावर हुए हरीश रावत, जुबानी जंग में कहा-केंद्र सरकार विपक्ष को नष्ट करने पर आमादा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2020

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर विपक्ष को नष्ट करने और विरोध की हर आवाज को दबाने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि अब राजस्थान में भी लोकतंत्र दफन करने की साजिश रची जा रही है। यहां सोशल मीडिया पर जारी अपनी पोस्ट में रावत ने स्पीकअप फॉर डेमोक्रेसी (लोकतंत्र के लिए आवाज उठाओ) को सर्व स्वीकार्य मुहिम के रूप में संचालित करने की जरूरत बताते हुए कहा, ‘‘आज जिन लोगों के हाथ में सत्ता है, वे विपक्ष को नष्ट कर देना चाहते हैं, वे विरोध की हर आवाज को दबा देना चाहते हैं, वे हर उस स्वर को कुचल देना चाहते हैं, जो उनकी गलतियों को इंगित करने का काम करता है।’’ उन्होंने कहा कि राजस्थान में लोकतंत्र को दफन करने की साजिश रची जा रही है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का 'लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ' अभियान, अब राजभवनों के सामने धरना देगी पार्टी

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार गहलोत सरकार को किसी भी तरह गिराना चाहती है और यह कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में यह सिलसिला प्रारंभ किया गया, उत्तराखंड में उस प्रयोग को दोहराया गया। हालांकि अदालत ने केंद्र सरकार को सबक सिखाया, लेकिन कर्नाटक में फिर यही किया गया और मध्य प्रदेश में भी दोहराया गया। रावत ने कहा, ‘‘हमने पार्टी के अंदर एक तंत्र खड़ा किया है और उसके तहत हम अपने मतभेदों को सुलझा लेंगे, लेकिन हमारे मतभेदों को सुलझाने के लिये धन शक्ति और सत्ता बल का निर्मम प्रयोग किया जा रहा है।’’ रावत ने लोगों से लोकतंत्र बचाओ की इस मुहिम में शामिल होने का आह्वान किया।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट