Haryana: SIT करेगी Nuh violence की जांच, 41 FIR दर्ज, 116 लोगों को किया गया है गिरफ्तार

By Ankit Singh | Aug 02, 2023

हरियाणा में पिछले दिनों फैली साम्प्रदायिक हिंसा में 6 लोगों की मौत हो गई है। इन सब के बीच डीजीपी पीके अग्रवाल ने कहा कि फिलहाल स्थिति काबू में है और सभी मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित की जाएगी। पीके अग्रवाल ने बताया कि कल से नूंह शहर में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अब तक 41 FIR दर्ज़ हुई हैं और 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड ली जाएगी। पूछताछ में जिन लोगों का नाम आएगा उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 116 लोगों के अलावा हमने 90 लोगों को हिरासत में लिया है और जांच की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: Nuh Violence पर शुरू हुई राजनीति, विपक्ष ने सरकार पर लगाया प्रशासनिक विफलता का आरोप

छह लोगों की मौत

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा कि राज्य में सांप्रदायिक हिंसा में दो होम गार्ड समेत छह लोगों की मौत हो गई है और इन मामलों में 116 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि नूंह में झड़प के बाद अन्य स्थानों पर हिंसा की घटनाएं हुईं जिनपर काबू पा लिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि घायलों को नूंह के नलहड़ और गुरुग्राम के मेदांता सहित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हिंसा की घटनाओं में 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही, 939 लोगों की मौत और करीब 4 हजार लापता

H-4 Visa Crisis: ट्रंप के कड़े प्रस्ताव से हजारों भारतीयों की Jobs पर खतरा, US में बढ़ी परिवारों की टेंशन

बूटा सिंह टिप्पणी मामला: एनसीएससी ने राजा वडिंग की गिरफ्तारी की सिफारिश की

हैदराबाद में नर्स की हत्या और दुष्कर्म मामले में मैकेनिक अरेस्ट