श्रीलंका दौरे को लेकर रूतुराज गायकवाड़ ने कहा, परिस्थितियों के मुताबिक ढलने की क्षमता पर भरोसा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2021

पुणे। भारतीय टीम के लिए पहली बार चुने गये सलामी बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ ने शुक्रवार को कहा कि वह श्रीलंका के आगामी दौरे पर परिस्थितियों से जल्दी सामांजस्य बिठाने की अपनी क्षमता पर भरोसा जताएंगे। महाराष्ट्र का 24 साल का यह बल्लेबाज 13 जुलाई से 25 जुलाई तक श्रीलंका दौरे पर तीन एकदिवसीय और इतने ही टी20 मैचों की श्रृंखला के लिएशिखर धवन की अगुवाई में चुनी गयी 20 सदस्यीय टीम में छह नये चहरों में से एक है। गायकवाड़ ने यहां अभ्यास सत्र के बाद कहा, ‘‘ मैं काफी खुश हूं।जिस क्षण से मुझे इसके बारे में पता चला, मेरी आंखों के सामने अपने करियर की यात्रा आ गयी कि मैंने कहा से अपना सफर शुरू किया था और मैं कहां पहुंचना चाहता हूं। अभी भावनाओं से भरा हुआ हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आप उन लोगों के बारे में सोचते हैं जिन्होंने पूरी यात्रा में आपका साथ दिया है, चाहे वह मेरे माता-पिता हों, दोस्त हों या कोच। तो जाहिर तौर पर सभी के लिए गर्व की अनुभूति और सभी के लिए खुशी की बात है।’’ दाएं हाथ के बल्लेबाज का 59 लिस्ट ए मैचों में47 से अधिक का औसत है और टी20 प्रारूप में उनका स्ट्राइक रेट 130 से अधिक है।

इसे भी पढ़ें: पहलवान अंशु मलिक को बुखार होने के कारण पोलैंड ओपन से हटाया गया

गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में फाफ डु प्लेसिस और महेन्द्र सिंह धोनी जैसे दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘माही भाई के साथ की बात करू तो, जाहिर तौर पर वह जो कुछ भी बोलते हैं, वह हमेशा अनुसरण करने लायक होता है। मैंने सुना था कि उन्होंने मैच के बाद की प्रस्तुति में मेरे बारे में बात की थी। मैं उनके साथ ज्यादा बात नहीं करता, उन्हें पता है कि मैं शांत और शर्मीला खिलाड़ी हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ धोनी को जब भी लगता कि मैं दबाव हूं तो वह मेरे पास सबसे पहले आते थे और कहते थे कि चिंता की कोई बात नहीं।’’ गायकवाड़ अब चंदू बोर्डे और केदार जाधव जैसे महाराष्ट्र के उन शानदार क्रिकेटरों की सूची में शामिल हो सकते हैं जो भारत की तरफ से खेले। उन्होंने कहा कि जाधव ने उनकी यात्रा में प्रभावशाली भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, ‘‘केदार (जाधव) मेरी यात्रा की शुरुआत से मेरे साथ हैं, जब से मेरा प्रथम श्रेणी करियर शुरू हुआ और मुझे लगता है कि वह पूरी यात्रा में बहुत प्रभावशाली रहे हैं। वह हमेशा मुझे प्रोत्साहित करते रहे हैं।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार