Bengaluru stampede: निखिल सोसले ने गिरफ्तारी को अवैध बताया, कर्नाटक सरकार ने RCB-BCCI को ज़िम्मेदार ठहराया, HC 12 जून तक फैसला रखा सुरक्षित

By अभिनय आकाश | Jun 11, 2025

कर्नाटक हाई कोर्ट ने आरसीबी के मार्केटिंग प्रमुख निखिल सोसले की याचिका पर सुनवाई की, जिन्हें भगदड़ के कथित सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने इस आधार पर अंतरिम राहत की मांग की थी कि उनकी गिरफ्तारी अवैध थी। दोनों पक्षों की ओर से दलीलें पूरी हो चुकी हैं। कल 12 जून को दोपहर 2.30 बजे तक आदेश सुरक्षित रखा गया है। कर्नाटक सरकार ने बुधवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई दुखद भगदड़ के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि 4 जून के विजय समारोह के लिए कोई औपचारिक अनुमति नहीं ली गई थी, जिसमें 11 लोग मारे गए थे।

इसे भी पढ़ें: Bengaluru Stampede: सिद्धारमैया बोले, भगदड़ के बाद उठाए गए कदमों से संतुष्ट है कांग्रेस आलाकमान

शेट्टी ने आरसीबी और उसके सहयोगियों के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए पीठ को बताया कि फ्रेंचाइजी ने सार्वजनिक समारोह आयोजित करने के लिए अनिवार्य अनुमति के लिए आवेदन नहीं किया था। राज्य ने बीसीसीआई को भी जवाबदेह ठहराते हुए तर्क दिया कि क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा, गेट और टिकट प्रबंधन जैसी प्रमुख जिम्मेदारियों को संभालने के लिए आरसीबी के साथ समझौता किया था। 

प्रमुख खबरें

Mumbai Airport की क्षमता में 50 लाख यात्रियों की कटौती की तैयारी, Navi Mumbai जाएंगे स्लॉट

Delhi High Court पहुंचे CJP कार्यकर्ता Saurav Das और Ashutosh Ranka, SEM हिरासत आदेश को दी चुनौती

Asian Para Games: Pramod Bhagat और नितेश कुमार पुरुष एकल सेमीफाइनल में पहुंचे

Deepika Padukone और Ranveer Singh ने दिखाई दूसरी बेटी की पहली झलक, नाम भी किया रिवील