स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी, IDSP के तहत 9 लाख से ज्यादा लोगों पर रखी जा रही है निगरानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि समन्वित रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के तहत 9.45 लाख लोगों पर निगरानी रखी जा रही है और उनमें कोविड-19 के लक्षण दिखने पर नमूने लिए गए। कोविड-19 की स्थिति को लेकर सरकार के संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के निदेशक एस. के. सिंह ने एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि महामारी के बारे में जानकारी जुटाकर फिर उससे निपटने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में इंदौर, उज्जैन और भोपाल में हालात खराब, लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित

उन्होंने कहा कि निगरानी ही कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में ‘मुख्य हथियार’ है। उन्होंने बताया, ‘‘ पूरे देश के 734 जिलों से जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर संक्रमण की आशंका वाले 9.45 लाख लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। वे करीबी निगरानी में हैं और लक्षण दिखने पर तेजी से नमूने लिए जाते हैं।

प्रमुख खबरें

Vijay Wadettiwar के बिगड़े बोल, 26/11 मुंबई हमले में Pakistan को दी क्लीन चिट, RSS को बताया हेमंत करकरे की मौत का जिम्मेदार

प्रियंका गांधी रायबरेली, अमेठी में कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभालेंगी

Mumbai North East BJP Candidate Mihir Kotecha ने विपक्ष पर साधा निशाना, काँग्रेस को कहा डूबती नैया

सिर्फ अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस : PM Modi