संसद भवन में स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी के बीच हुई तीखी नोकझोंक, जानें फिर क्या हुआ

By अंकित सिंह | Jul 28, 2022

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के एक बयान पर भाजपा पूरी तरह से हमलावर हो गई है। भाजपा की ओर से लगातार कांग्रेस और सोनिया गांधी पर निशाना साधा जा रहा है। सड़क से लेकर संसद तक भाजपा कांग्रेस को घेरने की कोशिश कर रही है। संसद में भी भाजपा की ओर से सोनिया गांधी से माफी मांगने की बात कही गई है। इसके अलावा स्मृति ईरानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ तौर पर कहा है कि अधीर रंजन चौधरी के इस बयान पर सोनिया गांधी देश से माफी मांगे। इसी को लेकर संसद भवन परिसर में भाजपा सांसद रमा देवी और सोनिया गांधी के बीच बातचीत चल रही थी। इसी दौरान वहां स्मृति ईरानी पहुंचने गईं। इसी को लेकर सोनिया गांधी भड़क गईं। सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच दो-तीन मिनट तक बहस हुई है।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन जल रहा है लेकिन राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की अपनी पत्नी के साथ फोटोशूट कराने में व्यस्त हैं, नेटिज़न्स ने किया ट्रोल

आपको बता दें कि इससे पहले संसद में स्मृति ईरानी ने कहा था कि एकआदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनते ही कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें कठपुतली, अशुभ और अमंगल का प्रतीक कहा और कल कांग्रेस के नेता सदन ने उन्हें राष्ट्रपत्नी कहा। सोनिया गांधी और कांग्रेस के नेताओं को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। वहीं, संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि देश और दुनिया को पता है कि कांग्रेस आदिवासी, गरीब और महिला विरोधी है। कांग्रेस ने सोनिया जी की अध्यक्षता में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक आदिवासी और गरीब परिवार की महिला का अनादर और उनकी गरीमा पर प्रहार करके संविधान को चोट पहुंचाने का काम किया है। 

प्रमुख खबरें

Middle East Crisis: US Navy पर हमले के बाद America का कड़ा एक्शन, Iran के 3 तेल टैंकरों को किया Destroy

China की United Front रणनीति का शिकार हो रहे Taiwan के युवा, नौकरी और पर्यटन के नाम पर बड़ा धोखा

Karnataka के शिक्षकों को सम्मान, नाम के आगे Tr लगाने की मिली मंजूरी

नेपाल में भीषण Flood के बीच Rescue तेज, Rasuwa में चीनी नागरिक और Nuwakot में महिला को बचाया गया