मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में तेज बारिश

By दिनेश शुक्ल | Jun 08, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को शाम से देर रात तक बारिश ने तरबतर कर दिया, जबकि प्रदेश के कटनी, छिंदवाड़ा और देवास समेत कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। केरल सहित दक्षिण भारत में मानसून दस्तक दे चुका है। यही वजह है कि मध्य प्रदेश में भी पिछले एक सप्‍ताह से प्री-मानसून गतिविधियों के चलते लगातार बारिश का दौर जारी है।

इसे भी पढ़ें: अंकुर कार्यक्रम के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति गठित

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। इसमें इंदौर में 22.6 एमएम, शाजापुर में 9.0 एमएम, भोपाल में 6.2 एमएम, खजुराहो में 2.8 एमएम, रायसेन में 6.4 एमएम, भोपाल सिटी 16.2 एमएम और जबलपुर और उज्जैन में बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी भोपाल सहित होशंगाबाद ,ग्वालियर, चंबल और इंदौर संभाग, सागर संभाग और जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में गरज चमक के तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। केरल सहित दक्षिण भारत में मानसून दस्तक दे चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि 20 जून तक मध्य प्रदेश में भी मानसून दस्तक दे देगा। ऐसे में प्रदेश में प्री मानसून का दौर शुरू हो गया है। 

प्रमुख खबरें

US Navy ने Saildrone पर कब्जा करने की कोशिश कर रही Iran की दो नावें नष्ट कीं

India-New Zealand FTA | न्यूज़ीलैंड की संसद ने भारत के साथ ट्रेड डील बिल पास किया, 95% एक्सपोर्ट पर टैरिफ में छूट मिलेगी

London में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की झलक पाने उमड़े सैकड़ों प्रशंसक, सुरक्षा कारणों से आखिरी वक्त पर कार्यक्रम रद्द

Israel को 2,000 पाउंड वाले 40,000 बम बेचने की तैयारी में Donald Trump प्रशासन