मौसम विभाग ने दिल्ली में भारी बारिश का लगाया पूर्वानुमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2019

नयी दिल्ली। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सप्ताहांत में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि अगस्त में अब तक 60.8 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य से 54 फीसदी कम है। वहीं इस मौसम में 271.2 मिमी बारिश दर्ज की गयी है जो सामान्य से 34 फीसदी कम है। 

इसे भी पढ़ें: केरल में बारिश से तबाही: मृतकों की संख्या 83 पहुंची, राहत शिविरों में ढाई लाख लोग

भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में सप्ताहांत में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। बृहस्पतिवार को सुबह दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुयी।

प्रमुख खबरें

Pakistan में शुरू हुआ भारी बवाल, उठने लगी सिंधुदेश की मांग

विजय ने अपने जनसभा संबोधन में पुडुचेरी सरकार को कहा था धन्यवाद, CM ने TVK संग गठबंधन के सवाल को टाला, गृह मंत्री ने कहा विजय को जानकारी नहीं

तिरुमाला मिलावटी लड्डू-घी मामले में एक्शन, SIT ने TTD के 2 अधिकारियों को हिरासत में लिया

FDTL नियमों का असर? इंडिगो की 800 से अधिक सामान 45 गंतव्यों पर लंबित, यात्री परेशान