हेटमायर पहले बच्चे के जन्म के लिये स्वदेश लौटे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2022

मुंबई| राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बीच से ही गयाना रवाना हो गये हैं।

रॉयल्स ने ट्वीट किया, ‘‘हम उनकी (हेटमायर) हर तरह से मदद कर रहे हैं और हमारी शुभकामनाएं उनके और उनकी पत्नी निर्वाणी के साथ हैं।’’ फ्रेंचाइजी ने बताया कि हेटमायर बच्चे के जन्म के बाद मुंबई लौटेंगे और आईपीएल के शेष मैचों में खेलने के लिये उपलब्ध रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि शिमरोन फिर मुंबई लौटेंगे और आईपीएल 2022 में हमारे बाकी बचे मैचों में खेलने के लिये उपलब्ध रहेंगे।’’ रॉयल्स ने अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स को हराया था। उसका अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

प्रमुख खबरें

Thiruparankundram Deepam Controversy: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी दीपाथून पर नहीं जला दीप, बीजेपी ने उठाए सवाल

25 नवंबर को Constituent Assembly में हुआ था डॉ. Ambedkar का ऐतिहासिक समापन भाषण

Oscars अभियान में जुटी मराठी फिल्म Gondhal, निर्देशक संतोष डावखर ने वैश्विक प्रचार पर दिया जोर

Dry Fruits महिलाओं की डाइट में क्यों जरूरी, हार्मोनल संतुलन से लेकर खून की कमी तक दूर