हिमाचल के पेंशनरों को भी पंजाब वेतन आयोग के आधार पर लाभ दिया जाएगा : भाजपा

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 25, 2022

शिमला  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि हिमाचल के राजयत्व दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एतिहासिक घोषणाएं की है उसके लिए उनका आभार एवं धन्यवाद। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सरकार निरंतर सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए आगे बढ़ रही है। 

प्रदेश की भाजपा सरकार ने जयराम ठाकुर ने नेतृव में प्रदेश के 225000 कर्मचारियों को नए वेतन नियम एवं पे कॉमिशन का लाभ पहुचाया है और साथ ही कर्मचारियों को पूर्व में दो विकल्प दिए गए थे पर अब तीसरे विकल्प देने के बाद एसा कोई कर्मचारी वर्ग नए पे कॉमिशन के लाभ से वंचित नहीं रह जायेगा।  उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों को 31% डी ए केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर देने की घोषणा की है इससे सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर है। अब हिमाचल के पेंशनरों को भी पंजाब वेतन आयोग के आधार पर लाभ दिया जाएगा इससे 175000 पेंशनरों को 2000 करोड़ का लाभ होगा। 

 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भाजपा ने 7792 बूथों पर सुना प्रधानमंत्री का संवाद कार्यक्रम

 

उन्होंने कहा कि घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को हमारी सरकार ने बड़ी राहत प्रदान की है अब प्रथम 60 यूनिट बिजली जीरो कॉस्ट और 125 यूनिट तक एक रु प्रति यूनिट कॉस्ट देना होगा, प्रदेश के 11 लाख उपभोक्ताओं को यह बड़ा लाभ होने जा रहा है।  भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल ही एक ऐसी श्रेणी है जिसकी नियुक्ति नियमित रूप से की जाती है , बाकि सभी श्रेणियों को अनुबन्ध आधार पर नियुक्त किया जाता है । 2015 से पूर्व नियुक्त कॉन्स्टेबल को 2 वर्ष उपरान्त अगला उच्च वेतनमान दिया जाता था । परन्तु पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान 2015 में कॉन्स्टेबल को उच्च वेतनमान मिलने की अवधि को 2 वर्ष से बढ़ाकर 8 वर्ष कर दिया गया था ।

 

इसे भी पढ़ें: खराब मौसम ने रास्ता रोका तो जेसीबी में बैठकर शादी की रस्में निभाने पहुंचा दूल्हा

 

कॉन्स्टेबल की मांग पर विचार के बाद अब जयराम सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि 2015 के बाद नियुक्त कॉन्स्टेबल को अन्य श्रेणियों की तर्ज पर समान कार्यकाल उपरान्त उच्च वेतनमान के लिए पात्र माना जाएगा । जो कॉन्स्टेबल उच्च वेतनमान के लिए पात्र हो गए हैं , उन्हें पूर्व संशोधित स्केल के अनुसार उच्च वेतनमान का लाभ तुरन्त प्रभाव से दिया जाएगा ।

भाजपा के सभी प्रदेश पदाधिकारी जयराम ठाकुर द्वारा लिए गए इन एतिहासिक निर्णयों के स्वागत करते है।

प्रमुख खबरें

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द

नेपाल के Mount Manaslu में हिमस्खलन से भारतीय मूल के जर्मन पर्वतारोही और शेरपा की मौत

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां