तेजस्वी के फैसले पर भड़के उनके मामा साधु यादव, कहा- वोट चाहिए यादव का और शादी करेंगे क्रिश्चिन से

By अंकित सिंह | Dec 11, 2021

बिहार की राजनीति में इन दिनों तेजस्वी यादव की शादी की खूब चर्चा है। तेजस्वी यादव की शादी दिल्ली में एक सादे समारोह में हुई। बताया जा रहा है कि तेजस्वी ने अपने बचपन के दोस्त से शादी की है। जिस लड़की से तेजस्वी ने शादी की है उसका धर्म क्रिश्चिन बताया जा रहा है। ऐसे में अब उनके मामा साधु यादव ही तेजस्वी पर सवाल उठाने लगे हैं। तेजस्वी के फैसले पर साधु यादव ने उन्हें भकचोंहर करार दिया। तेजस्वी की शादी को लेकर जब साधु यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह दूसरे धर्म की लड़की है। शादी चुपचाप हुआ है, ढोल नगाड़े नहीं बजे हैं, ना कार्ड छपा है। वर्तमान में तेजस्वी केवल एक व्यक्ति नहीं है, लीडर आफ अपोजिशन है। वह ऐसे में वह एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं और इस तरीके से उनका करना ठीक नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: सात फेरों के बंधन में बंधे लालू के लाल, दिल्ली के फार्म हाउस में तेजस्वी ने की शादी

साधु यादव ने कहा कि यादव समाज को लालू यादव ने 30-35 वर्षों से ठगा है। उन्हें वोट यादव का चाहिए और शादी क्रिश्चिन से करेंगे। बिहार के अंदर अब लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तो कुछ नहीं है। बारी-बारी से लालू यादव परिवार का खूब पोल खुलेगा। उन्होंने कहा कि कल मनुष्य पर छाता है बुद्धि-विवेक मर जाता है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने सब कुछ चौपट कर दिया। उनके भाग्य में राजयोग था लेकिन अब सब खत्म हो गया। 

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश